फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sun increased the humidity in the afternoon, people were troubled

Firozabad News: दोपहर में धूप ने बढ़ाई उमस, परेशान रहे लोग

Sat, 24 May 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The sun increased the humidity in the afternoon, people were troubled
गर्मी में गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद।
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे वातावरण में हल्की नमी का अनुभव किया गया। वहीं दोपहर बाद सूर्य की तेज किरणों ने उमस भरी गर्मी का एहसास कराया। हालांकि लू न चलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बादल छाने से लोगों ने गर्मी से राहत का अनुमान लगाया। हल्की हवा के साथ सुबह का समय अपेक्षाकृत नमी वाला रहा। मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे वातावरण में कुछ समय तक राहत बनी रही। सुबह 11 बजे के आसपास सूरज ने बादलों को चीरकर अपनी किरणें धरती पर बिखेरनी शुरू कीं। दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई। हालांकि हवा की गति धीमी रही, फिर भी लू जैसी स्थिति नहीं बनी। पिछले कुछ दिनों से जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed