{"_id":"283048ece95035b5bfd25d8206c15c43","slug":"the-slow-pace-of-development-to-meet-the-fierce-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की गति धीमी मिलने पर भड़के डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की गति धीमी मिलने पर भड़के डीएम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की घोषणा सहित अन्य योजनाओं के विकास कार्यों की गति धीमी देखकर डीएम भड़क गए। उन्होंने निर्माण विभाग के अफसरों सभी कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। लेखा विभाग की मनमानी पर भी शिकंजा कसते हुए फाइलें पूर्ण कर जल्द भुगतान करने को कहा। टैक्स विभाग को प्रतिमाह एक करोड़ की राजस्व वसूली न होने पर कार्रवाई की बात कही।
डीएम विजय किरन आनंद ने नगर निगम पहुंच कर लेखा, निर्माण एवं टैक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा की। वह दोपहर एक बजे नगर निगम के जीवाराम हॉल पहुंचे। जानकारी पर सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कक्षों से बाहर निकल आए। नगर आयुक्त कक्ष में डीएम ने निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री घोषणा सहित अन्य योजनाओं में संचालित निर्माण कार्यों को नवंबर तक पूर्ण करा लिया जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए।
टैक्स विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रतिमाह एक करोड़ से कम टैक्स वसूली नहीं चाहिए। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली में लापरवाह कर्मचारियों को हटाकर प्राइवेट कर्मचारियों से राजस्व वसूली कराई जाएगी। लेखा विभाग की समीक्षा में राज्य विभाग, 13वें वित्त, दो प्रतिशत सहित अन्य मदों पर धनराशि होने के बाद भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जाना पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी ठेकेदारों की फाइलें पूर्ण कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अक्षय कुमार, निर्माण विभाग के राजकुमार, रमाशंकर राम, कर निर्धारण अधिकारी, टीएस रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह यादव, एकाउंटेंट हसन रजा, ओएस सीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।