फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The shake-up of legal problems

कानूनी समस्याओं को लेकर किया मंथन

Wed, 04 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
The shake-up of legal problems
इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसियेशन के तत्वावधान में वाणिज्य कर के नवागत अधिकारियों का स्वागत समारोह बुधवार को स्थानीय एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इसमें मैनपुरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद के अधिवक्ता सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर अपील मैनपुरी आरबी चौधरी के अलावा देवेंद्र शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, दीनदयाल अग्रवाल, कमल गुप्ता मंच पर आसीन हुए। अध्यक्षता कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने की। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर अपील आरबी चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी कोऑर्डिनेशन अच्छा रहता है। राजीव कुलश्रेष्ठ व देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सुहाग और मंगल की इस नगरी में सभी अधिकारी अच्छे विचार लेकर जाते हैं जो बार के अच्छे व्यवहार का परिचायक है। वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर नृपेंद्र सिंह सेंगर, निर्देशक विमलचंद जैन ने विचार व्यक्त किए। डिप्टी कमिश्नर एमके सक्सेना, असिस्टेंट कमिश्नर संजीव कुमार, विकास सागर व वाणिज्य कर अधिकारी एके भार्गव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्रनाथ बंसल, अनिल गर्ग, अभय अग्रवाल, संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, कृष्णलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय जैन, विजय शर्मा, विनोद बंसल,  खली कुज्जमा खां, भीमराज अरोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed