{"_id":"905ed7e5cbe9c29c563a6ceb897b2d9a","slug":"the-sedan-pulled-sainath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईंनाथ की पालकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईंनाथ की पालकी निकाली
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के मौके पर शहर साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कान्हा सेवा समिति द्वारा साईं नाथ महाराज की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पालकी यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
सुबह राधाकृष्ण मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। पंडित रविंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां समर्पित कराईं। इसके बाद राधाकृष्ण मंदिर से पालकी यात्रा शुरू हुई। शुभारंभ अजय अग्रवाल, गौरव गोयल, प्रकाश गर्ग ने आरती उतारकर किया। पालकी यात्रा इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, जलेसर रोड, शिवाजी, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए हनुमान मंदिर के निकट साईंनाथ मंदिर पहुंची। फूलों से सजी पालकी के दर्शन कर भक्तजन भावविभोर होते रहे। संतोष गुप्ता, उमेशचंद्र शुक्ला, रजनी अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल सुधा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।