फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The scratch resistance conversion

धर्मांतरण को लेकर फूटे विरोध के सुर

Thu, 11 Dec 2014 11:44 PM IST
The scratch resistance conversion
The scratch resistance conversion Updated Thu, 11 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
The scratch resistance conversion
आगरा के धर्मांतरण के विरोध में सुहागनगरी के उलेमा ने शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा की अध्यक्षता में बैठक की। जिले के करीब सौ उलेमा शरीक हुए। सभी ने आगरा में हुए धर्मांतरण की निंदा की। कहा, प्रदेश सरकार इन फिरकापरस्त ताकतों पर निगरानी रखे। हमें देहात क्षेत्र के उन मुसलमानों की चिंता करनी है जो काफी कम संख्या में और गरीब तबके के हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित मस्जिद मेवा फरोशान में आयोजित बैठक में शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा आगरा में धर्मांतरण की कार्रवाई निंदनीय है। एक मंसूबे के तहत सियासी पार्टी माहौल खराब करने के लिए सब कुछ कर रही है। मौलाना सफी कासमी ने कहा इस्लाम की दुश्मन ताकतें पहले भी धर्मांतरण कराती रही हैं।
विज्ञापन


हम ईमान पर पुख्ता रहें और दूसरों को भी महफूज रखने की कोशिश करें। मुफ्ती तनवीर अहमद ने कहा हुजूर ने फरमाया कि गरीबी इंसान को कुफ्र में मिला देती है। इस वक्त मुसलमानों के हालात खराब हैं, इसलिए लालच देकर लोग गलत काम करवाना चाहते हैं। मुफ्ती रजी ने कहा शहर से हटकर हम सभी उलेमा को आस-पास के देहातों की फिक्र करना चाहिए जहां कम तादाद में मुसलमान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा सरकार से हासिल होने वाली बुनियादी चीजों और रियायतों एवं सरकारी स्कीमों को सार्वजनिक किया जाए। ताकि गरीबों को इन रियायतों का लाभ मिल सके। दूसरे लोगों के लालच एवं धोखे से लोग भी बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को धर्म परिवर्तन करने को बाध्य करना तो उच्चतम न्यायालय के निर्णय की भी अवहेलना है। मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई की जाए।


मौलाना इश्तियाक ने कहा कि हुकूमत को भी इस मामले में फिक्रमंद होना चाहिए। बैठक में मौलाना राशिद, मो. हुजैफा, मो. इलियास, मो. कासिम रजी, मो. अमीन अख्तर, मो. अब्दुल हलीम, मो. नईमउद्दीन, मो. अकरम मुस्तफा, मो. आदम मुस्तफा, मो. अबरार, मो. हारुन सहित जिले भर के उलेमा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed