{"_id":"589dd1034f1c1be71737a94b","slug":"the-parties-reached-the-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां।
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन से शुक्रवार को 1868 बूथों के लिए पोलिंग टीमें रवाना हो गईं। डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी हिमांशु कुमार और सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव और प्रेक्षक ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी। डिकोडिंग की स्लिप, ईवीएम, कैमरा एवं पीठासीन अधिकारी का बैग देने के लिए बनाए गए काउंटरों पर खासी भीड़ रही। दोपहर के बाद वाहनों को पुलिस लाइन से रवाना किया गया।
जिले की पांच विधानसभाओं के 1868 बूथों पर शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस लाइन से पोलिंग टीम की रवानगी की व्यवस्था की गई थी। पीठासीन अधिकारियों ने ईवीएम संबंधित क्षेत्र के आरओ (एसडीएम) से प्राप्त की। सिरसागंज क्षेत्र की जेपी सिंह, जसराना की महेंद्र सिंह, शिकोहाबाद की प्रेमचंद्र, फिरोजाबाद की रवींद्र मांदड़ और टूंडला की संगमलाल यादव ने व्यवस्थाएं संभालीं। को संभाला। स्टेशनरी प्रभारी डीडीओ आरके राम ने काउंटर संभाला। वाहनों की व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने की। डिजिटल कैमरों के लिए डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव और वीडियो कैमरा की प्रत्येक क्षेत्र के लिए मनोरंजन कर अधिकारी तैनात थे। कर्मचारियों ने सामग्री प्राप्त कर लिफाफों को तैयार कर मतदाता सूची को जांचा। ईवीएम को चलाकर जांच की। पुलिस फोर्स के लिए खुद एएसपी देहात विकास कुमार वैद्य, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी और होमगार्डों की व्यवस्था होमगार्ड कमांडेंट ने संभाली।
एक दूसरे को खोजते रहे कर्मचारी
पुलिस लाइन में पोलिंग टीमों की रवानगी के दौरान टीमें अपने साथ के कर्मचारियों को फोन मिलाने तथा एनाउंसमेंट भी करते नजर आए। महिला कर्मचारी किसी पीठासीन को खोज रही थी तो कोई पीठासीन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी को खोजता नजर आया। संबंधित एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कर्मचारियों को एफआईआर तक की चेतावनी दी जा रही थी।
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क की रही प्राब्लम
पुलिस लाइन प्रांगण में मोबाइल नेटवर्क शुक्रवार को काफी कम आए। इस कारण कर्मचारियों का एक दूसरे से संपर्क करने में परेशानी हुई। यही कारण रहा कि पीठासीन एवं अन्य कर्मचारी अपने साथियों को मोबाइल नंबर मिलाते रहे लेकिन नहीं मिला।
मोबाइल शौचालय नहीं होने से दिक्कत
पुलिस लाइन प्रांगण में नगर निगम या पालिका की ओर से लगाए जाने वाले मोबाइल शौचालय नहीं होने से महिला कर्मचारियों को दिक्कत हुई। कई महिला कर्मचारियों को पुलिस लाइन से बाहर तक जाने को विवश होना पड़ा।