{"_id":"ba3cbed6da0607acd0a958dd2e6b55ff","slug":"the-number-one-tax-collector-to-pay-booby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्स वसूलने में नंबर वन, अदा करने में फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्स वसूलने में नंबर वन, अदा करने में फिसड्डी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकर और जल कर को वसूलने में जिला प्रशासन सख्ती से अभियान चला रहा है।
जनता से टेक्स वसूलने वाले प्रशासनिक अधिकारी सरकारी भवनों की ओर से देखते तक नहीं। जबकि इनके ऊपर लाखों रुपये का बकाया है।
टेक्स अदा न करने में शासन को सबसे ज्यादा सरकारी विभाग कर रहे हैं। जनता से सख्ती के साथ कर वसूला जाता रहा है लेकिन नगर की सीमा में आने वाले करीब दो दर्जन सरकारी विभागों पर 95, 04, 039 गृह और जलकर बकाया है। इनसे वसूली करने के लिए जिला प्रशासन ने अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई। सबसे ज्यादा बकाया जिला अस्पताल पर है। बस स्टैंड, उत्तर थाना, पुलिस कालोनी, अनुसूचित जाति छात्रावास, सरकारी डाक बंगला, थाना रसूलपुर, सरकारी पुलिस चौकी, नगर स्वास्थ्य केंद्र पर भी गृह और जलकर भरने में काफी पिछड़ रहे हैं। जबकि जनता पर आए दिन नोटिस जा रहे हैं।
़विद्युत विभाग वसूली में आगे, कर भरने में पीछे
विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर लाखों की वसूली की। वहीं, हजारों नए कनेक्शन लगाए। लेकिन यह विभाग भी कर का बड़ा बकाएदार है। रामनगर स्थित उप्र विद्युत विभाग पर दो लाख 428 का बकाया है। आसफाबाद स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर 35 लाख 66529 रुपये कर बकाया है। वहीं, स्टेशन रोड़ स्थित बिजली कंपनी पर 10,56185 रुपये गृह और जलकर बकाया है।
्जिला अस्पताल सबसे बड़ा बकाएदार
जिला अस्पताल, क्षय रोगाश्रम भी नगरनिगम का सबसे बड़ा बकायेदार है, जिसमें 30 लाख छह हजार 329 रुपये बकाए हैं।
ये विभाग भी है बड़े बकाएदार
उद्योग विभाग, स्टेशन रोड 20,5000
विद्युत संस्थान, सुहागनगर 11,4096
दूरसंचार निगम 10,9800
पोस्ट ऑफिस, 45,000