{"_id":"6935aeab9cb8fb04cc0c3743","slug":"the-new-ima-team-took-over-with-dr-jalaj-becoming-president-and-dr-shikha-becoming-secretary-firozabad-news-c-169-1-mt11005-162522-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईएमए की नई टीम ने संभाली कमान, डॉक्टर जलज अध्यक्ष, डा.शिखा बनीं सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईएमए की नई टीम ने संभाली कमान, डॉक्टर जलज अध्यक्ष, डा.शिखा बनीं सचिव
Sun, 07 Dec 2025 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
आईएमए के कार्यक्रम मे मौजूूद अध्यक्ष डा.जलज गुप्ता,डा.शिखा जैन,मेडीकल कालेज के प्राचार्य डा. यो
- फोटो : आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार देर शाम फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुआ। समारोह में डॉक्टर जलज गुप्ता ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि डॉक्टर शिखा जैन को सचिव और डॉक्टर सोनाली बांदिल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव डा. आनंद प्रकाश ने कहा कि चिकित्सकों के हित,मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नई टीम काम करे तो बेहतर होगा।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ हैं और चिकित्सा सेवा सबसे पवित्र कार्य है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को निष्पक्ष व संवेदनशील कार्य करने की प्रेरणा दी। आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने पिछले वर्षों के कार्यक्रमों, स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसपीएस चौहान ने कहा कि संगठन लगातार चिकित्सा सेवा के मानक ऊंचे कर रहा है और चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। आईएमए प्रदेश के संयुक्त सचिव डॉक्टर आनंद प्रकाश ने कहा कि नई टीम से बड़ी अपेक्षाएं हैं और प्रदेश संगठन हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने चिकित्सकों के हित और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की बात कही।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर योगेश गोयल ने कहा कि चिकित्सक समाज की दिशा तय करते हैं और आईएमए जैसी संस्थाएं नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने संगठन को हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। समारोह में सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन और डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने विचार रखे। संचालन डॉक्टर गरिमा दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉक्टर अपूर्व चतुर्वेदी, डॉक्टर गणेश शर्मा, डॉक्टर गौरव दीक्षित, डॉक्टर दीपक गुप्ता, डॉक्टर मिली अग्रवाल सहित शहर के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।