फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The murder was done outside the country liquor contract, the dead body was thrown wrapped in Tripal

Firozabad News: देशी शराब के ठेके के बाहर की थी हत्या, त्रिपाल में लपेट कर फैंका था शव

Tue, 22 Nov 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The murder was done outside the country liquor contract, the dead body was thrown wrapped in Tripal
थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविदास नगर सैलई निवासी युवक विजय की हत्या का रामगढ़ थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। विजय की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। मोबाइल फोन छिपाने को लेकर विवाद हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी रामप्रकाश और करुआ उर्फ महेश निवासी नई आबादी भीकनपुर रामगढ़ की दोस्ती विजय से थी। 18 नवंबर को विजय ने रामप्रकाश और करुआ के साथ सांती रोड स्थित देशी शराब के ठेके के पास शराब पी थी। विजय ने रामप्रकाश का मोबाइल छिपा लिया था। जिसको लेकर तीनों मे झगड़ा हो गया। झगड़ा करते हुए तीनों लोग ठेके के पास ही मैदान में आ गए।
विज्ञापन

रामप्रकाश और महेश ने विजय के सिर र्मे इंट मार दी और विजय वहीं गिर पड़ा। इसके बाद विजय के सिर और चेहरे के साथ उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी ईंटों से वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। विजय के कपडे़ उतार कर खेतों में फेंक दिए। शव को साइड में रखकर रामप्रकाश के घर आए। रामप्रकाश ने अपने घर से नीले रंग की त्रिपाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के शव को त्रिपाल में लपेट कर कोठरी में फेंक दिया। करुआ उर्फ महेश ने जो कपड़े पहने थे उसमें खून के दाग लग गए थे। उन कपड़ों को महेश ने रात को मकान की छत पर ही जला दिया और कपड़ों की राख को फेंक दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। दोनों ने शराब के ठेका के बाहर विजय की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed