{"_id":"732ce84e7fcedb45e7efbc338daaa68b","slug":"the-mourning-in-memory-of-the-martyrs-of-karbala-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला के शहीदों की याद में नौजवानों ने किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला के शहीदों की याद में नौजवानों ने किया मातम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम के आठवीं तारीख को मोहल्ला कोटला स्थित शिया इमाम बारगाह से मातमी जुलूस निकाला गया। अंजुमन अब्बासिया के नौजवान हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम किया। शुक्रवार को जिले भर में ताजियों को जियारत के लिए रखा जाएगा।
शिया यूथ कन्वेंशन मोहल्ला कोटला के तत्वावधान में ही निकलने वाली मातमी जुलूस की शुरूआत शिया इमाम बारगाह से हुआ। जुलूस में शामिल अंजुमन अब्बासिया के नौजवानों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम व सीनाजनी की। जुलूस अर्शी पब्लिक स्कूल, पत्थर वाली गली, पुराना मुंशिफी रोड, लंबी गली, जफर इमामबाड़ा होता हुआ देर रात शिया इमाम बारगाह पर समाप्त हुआ। इस दौरान अंजुमन अब्बासिया शिकोहाबाद, पंजेतनि आगरा के साथ ही अन्य नौजवान शामिल थे। शिया यूथ कन्वेंशन के मंजूर रिजबी, मजहर नकवी के साथ अन्य शामिल थे।
जिला मोहर्रम कमेटी दक्षिण क्षेत्र के अध्यक्ष इकबाल हुसैन बारसी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस रईस उल्ला के मकान से प्रारंभ होकर नई बस्ती चौराहा, बन्ने वाली गली, मुश्ताक बिल्डिंग से होकर याकूब खां मार्ग पर समाप्त हुआ। जुलूस का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट ने ताजिया उठाकर किया। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के इंतजार सिद्दीकी, मजर कुरैशी, शमशाद, इसलामुद्दीन, लला चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
आज रखे जाएंगे ताजिया
जिला मोहर्रम कमेटी के महामंत्री अली बाबा ने बताया कि मोहर्रम की नौ तारीख यानी शुक्रवार को लोगों की जियारत को रखा जाएगा। जगह-जगह सबील लगाई जाएंगी। दरगाह हजरत इमामुद्दीन शाह, फखरुद्दीन शाह के आस्ताने पर सौ वर्ष से अधिक पुराने सोने एवं चांदी से निर्मित अलमों को रखा जाता है। महिला, पुरुष एवं बच्चे पूरी रात्रि भ्रमण करके ही अलम व ताजियों के दर्शन करते हैं। शाही बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी शहर काजी शाहनियाज अली प्रबंधक मोहम्मद रजा अली एवं सचिव असद अली के नेतृत्व में सबसे बड़ा ताजिया शाम को पांच बजे रखा जाएगा। देररात्रि तीन बजे आखिरी मजलिस अलविदा का आयोजन होगा।