{"_id":"68d2de5c9985d6b16f0f44be","slug":"the-mayor-and-the-municipal-commissioner-conducted-a-surprise-inspection-of-three-wards-and-found-deficiencies-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-156858-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महापौर और नगर आयुक्त ने किया तीन वार्डों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महापौर और नगर आयुक्त ने किया तीन वार्डों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां
Tue, 23 Sep 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो 40 निरीक्षण करती महापौर। संवाद।
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त ऋषिराज ने मंगलवार को शहर के तीन वार्डों (मोहल्ला टीला, पैमेश्वर गेट और नीबू वाला बाग) का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई समस्याएं सामने आईं। मोहल्ला टीला में एक बड़े नाले की दीवार टूटी हुई पाई गई, जिसकी मरम्मत के निर्देश दिए गए। साथ ही, कुछ गलियों में सड़क निर्माण की आवश्यकता दिखी, जिसके लिए आकलन तैयार करने को कहा गया। पैमेश्वर गेट पर खुले हुए पेयजल कनेक्शन और नीबू वाला बाग में खराब स्ट्रीट लाइटें मिलने पर संबंधित अवर अभियंताओं को कड़ी चेतावनी दी गई।
नगर आयुक्त ने पैमेश्वर गेट पर सड़क पर घूम रहे दुधारू पशुओं को देखकर पशु चिकित्साधिकारी को पशुपालकों को समझाने और न मानने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, तीनों मोहल्लों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के भी निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान छोटी-मोटी समस्याओं को मौके पर ही हल करने का प्रयास किया।। आगामी त्योहारों और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए।