{"_id":"68cffa45c7ee68e4b2073933","slug":"the-market-is-decorated-with-idols-and-costumes-of-goddesses-during-navratri-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156673-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नवरात्र में देवी प्रतिमाओं एवं पोषाकों का सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नवरात्र में देवी प्रतिमाओं एवं पोषाकों का सजा बाजार
Sun, 21 Sep 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
एनआई काॅलेज के समीप देवी प्रतिमाओं की खरीददारी करतीं महिलाएं। स्त्रोत संवाद
शिकोहाबाद। नवरात्र की तैयारियों के लिए देवी प्रतिमाओं एवं पोषाक का बाजार सज चुका है। देवी भक्त इन प्रतिमाओं की खरीददारी के लिए नवरात्र की पूर्व संध्या बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर खरीददारी की। साथ ही देवी पोषाकों की भी खरीददारी की गई।
सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस महोत्सव के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार सजाये जा रहे हैं। देवी मंदिरों को रंगीन लाइटों एवं आकर्षक फूल बंगला से सजाया जा रहा है। इस महोत्सव में देवी प्रतिमाओं की खरीददारी खूब होती है। इसलिए टूूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी के समीप तैयार की जा रहीं आकर्षक देवी प्रतिमाओं का शहर में बाजार सजाया गया। दुकानदार राजेश और कमल कुमार ने बताया कि उसायनी से लाई गईं यह प्रतिमाएं 150 रुपये से लेकर 5000 रुपये कीमत तक की हैं। बीते शनिवार और रविवार को इनकी जमकर खरीददारी हुई। कुछ ऐसा ही हाल बड़ा बाजार में देवी मां की पोषाकों की दुकानों पर देखने को मिला। यहां देवी मां की आकर्षक पोषाकों की जमकर खरीददारी हुई।