फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The magnificent bowl of Shrikrishna removed from the city

नगर में धूमधाम से निकाला गया श्रीकृष्ण का भव्य डोला

Sun, 12 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
The magnificent bowl of Shrikrishna removed from the city
रविवार को भगवान श्रीकृष्‍ण का डोला निकाला गया।
 होलिकोत्सव पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य डोला धूमधाम से निकला गया। डोले में शामिल श्रद्धालु अबीर और गुलाल उड़ाते चल रहे थे। डोले का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा डोले के देर शाम मंदिर पहुंचने पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में होलिकोत्सव पर्व पर श्रीकृष्ण का भव्य डोला निकाला गया। भगवान श्रीकृष्ण के डोले का शुभारंभ शाम चार बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों की मधुर भक्ति संगीत की धुनों के साथ हुआ। डोला छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा,सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, गौशाला पहुंचा। इसके बाद यहां से राधाकृष्ण मंदिर पर देर शाम पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं अबीर गुलाल लगाकर डोले के साथ शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया। डोले में अध्यक्ष डा. दिलीप यादव, उपाध्यक्ष पं. मुन्नालाल शास्त्री, सचिव आरपी सिंह यादव, राकेश अग्रवाल, नीतेश जैन, अजय बाबा, श्याम सिंह यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, प्रभात कुमार नगीना, रामनरेश कटारा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed