{"_id":"6116b7798ebc3edfc40d425f","slug":"the-localities-settled-in-the-name-of-great-men-the-situation-is-bad-firozabad-news-agr503618727","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के नाम बसे मोहल्ले, स्थिति बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के नाम बसे मोहल्ले, स्थिति बदहाल
विज्ञापन
टूंडला के ठार हाथी का दलदल में तब्दील कच्चा रास्ता
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में महापुरुषों के सम्मान में मोहल्लों के नाम रखे गए लेकिन इन महापुरुषों के नाम के मोहल्लों की स्थिति बेहद खराब है। मुख्य सड़कों के साथ इन मोहल्लों की गलियां तक कच्ची हैं तो कहीं बारिश होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इन मोहल्लों की स्थिति सुधारने निर्माण के लिए लोग पिछले लंबे अर्से से मांग कर रहे है लेकिन नगर निगम के अफसर कोई कवायद करते नजर नहीं आ रहे। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
मालवीय नगर
देश के प्रमुख शिक्षाविद् पंडित मदनमोहन मालवीय की स्मृति में स्थापित थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत मालवीय नगर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मोहल्ला की अधिकांश गलियां ऊबड़खाबड़ हैं। निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में मोहल्ला की पानी भर जाता है। जलनिकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
झलकारी नगर
वीरांगना झलकारी बाई की स्मृति में बसा मोहल्ला झलकारी नगर में अधिकांश आबादी दलित व पिछड़ा वर्ग की है। मलिन व दलित बस्तियों में सुधार को शासन की योजनाएं भी हैं लेकिन झलकारी नगर शासन की योजना से आज भी अछूता है। पेयजल, गंदे पानी की निकासी एवं कच्ची व ऊबड़खाबड़ गलियां लोगों को असहनीय दर्द दे रहीं हैं।
विज्ञापन
निर्माण के लिए इंतजार कर रही है गली
मोहल्ला गांधी नगर की 99 प्रतिशत गलियों का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा चुका है। लेकिन गांधी नगर की मुख्य गली का निर्माण आज तक नहीं हो सका। जिसके निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से मांग करते जा रहे है। यह गली कई गलियों से जुड़ी हुई है।
आराध्यों के नाम की सड़कें भी खराब
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से कोटला रोड पर बसी श्रीराम कॉलोनी की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। पानी की निकासी न होने से यह गलियां दलदल में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्रीय निवासी प्रीति दिवाकर का कहना है कि कॉलोनी को नगर निगम में शामिल कराने के लिए काफी समय तक आंदोलन करना पड़ा। तब कहीं जाकर सफलता मिली। भगवान महावीर स्वामी के नाम से बसा मोहल्ला महावीर नगर की सड़क और गलियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। साफ सफाई चौपट है। रॉयल सिटी स्कूल के समीप से सुहागनगर को जाने वाला मार्ग जर्जर है। तो मुख्य मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे हैं। क्षेत्रीय निवासी भानु कुमार का कहना है कि बारिश होने पर स्थिति काफी खराब हो जाती है। गलियों में जलभराव होने के साथ ही सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते है। अफसर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाएगा। जहां नया निर्माण होना है। वहां का निरीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुहागनगरी की जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त