फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The list will not be until tomorrow then FIR

कल तक सूची नहीं दी तो होगी एफआईआर

Thu, 05 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों को प्रशासन ने आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है। सात फरवरी को टीटीएसपी एवं जनेश्वर मिश्र गांव की खराब गलियों का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों को तलब किया गया है। सही ढंग से अपना पक्ष नहीं रखने पर दोषियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जलनिगम की टीटीएसपी स्थापना में काफी गड़बड़ी मिली थी। 157 टीटीएसपी कहां स्थापित की गई, इसका विभाग कोई हिसाब नही दे सका। कई फाइलें ठेकेदारों के ही घरों पर मिलीं। इससे साफ है कि विभाग के अधिकारी गंभीर नही थे। सीडीओ सुजीत कुमार बीडीओ की सर्वे रिपोर्ट देखकर दंग रह गए थे। सीडीओ ने पूरे मामले को डीएम विजय किरन आनंद के समक्ष रखा । उन्होंने एक बार फिर टीटीएसपी का सत्यापन कराने के साथ ही ठेकेदारों को अंतिम मौका देने के आदेश दिए हैं। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि सात फरवरी (शनिवार) को ठेकेदारों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। यदि वे टीटीएसपी कहां पर स्थापित की गई, का ब्योरा दे सकते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ब्योरा नहीं देने की स्थिति में ठेकेदारों एवं गड़बड़ी में शामिल अफसरों और लिपिक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, डीएम ने जनेश्वर मिश्र गांव विकास योजना के तहत सीसी का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों को चेताया कि खराब गलियों को ठीक कराएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed