{"_id":"68a5cdf8260cebdb4b00dc72","slug":"the-last-fight-ended-in-a-draw-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-154596-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आखिरी कुश्ती बराबरी पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आखिरी कुश्ती बराबरी पर रही
Wed, 20 Aug 2025 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
दंगल का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
एका में एकादशी पर हुआ दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
एका। एकादशी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी एसपीजी इंटर कॉलेज रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जिले के साथ-साथ बाहर से आए पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगेश लोधी ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।
दंगल में छोटी-बड़ी कई कुश्तियां कराई गईं, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। आखिरी कुश्ती विकास पहलवान मछरिया और भूरा पहलवान सिकंदराराऊ के बीच लड़ी गई। दोनों पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला लंबे समय तक चलता रहा, लेकिन कोई भी पहलवान जीत हासिल नहीं कर सका। निर्णायक मंडल ने मुकाबले को बराबरी पर घोषित करते हुए दोनों को समान पुरस्कार प्रदान किया। दंगल कमेटी में जयप्रकाश स्वर्णकार, प्रशांत कुमार वार्ष्णेय, वीर अभिमन्यु उर्फ संगम राघव, आदिल खान, रॉकी गुप्ता, सूरज गुप्ता, विपिन भारती मौजूद रहे।