फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The larynx is getting dry due to the humid heat, it is possible to get a supply at one time

उमस भरी गर्मी से सूख रहे कंठ, एक समय मिल पा रही सप्लाई

Fri, 28 May 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The larynx is getting dry due to the humid heat, it is possible to get a supply at one time
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी ऊपर से जल संकट ने करीब 12 हजार लोगों को परेशान कर दिया है। हालात ये है नई आबादी में न गंगाजल मिल रहा और न ही जेड़ाझाल का पानी। ऐसे में पानी लेने के लिए लोगों को दूर तक जाना पड़ता है। कभी-कभी जल निगम टैंकर भिजवा देता है लेकिन उससे इतने बड़े क्षेत्र की पूर्ति नहीं हो पाती। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

मई की गर्मी में सुहानगरी के लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला छतरी वाला कुंआ, शीशग्रान, झमईया टोला, मोहम्मदगंज स्थित मान दूध वाली गली के साथ अन्य क्षेत्रों में पानी का संकट है। छतरी वाला कुंआ, शीशग्रान, झमईया टोला में जल निगम ने रसूलपुर पानी की टंकी से सप्लाई देने के लिए एक वर्ष पूर्व पाइपलाइन तो डलवा दी लेकिन समस्या का हल अभी तक नहीं हो सका। इन क्षेत्रों में रसूलपुर पानी की टंकी से दोपहर में 30 से 45 मिनट ही पानी दिया जाता है। कश्मीरीगेट क्षेत्र में भी जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को गंगाजल नहीं मिल पा रहा। लोग दूर दराज से पानी लाने के लिए विवश हो रहे है। जलकल विभाग कुछ टैंकरों से सप्लाई कर रहा है लेकिन अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान नहीं करा रहे।
विज्ञापन

जर्जर पाइपलाइन बन गई मुसीबत
मोहम्मदगंज स्थित मान दूध वाली गली में करीब 50 से 60 मीटर लंबी लाइन काफी जर्जर है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। क्षेत्रीय पार्षद अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशग्रान क्षेत्र में रसूलपुर पानी की टंकी से दोपहर में सप्लाई दी जाती है। समस्या के निस्तारण के लिए पहल की जा रही है। जिससे लोगों को दोनों समय पानी मिल सके।
दिनेश चंद्र शर्मा सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed