फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The land was given in the name of wife and daughters by showing dead as alive

जिंदा को मृत दर्शाकर पत्नी एवं बेटियों के नाम कर दी जमीन

Tue, 22 Jun 2021 07:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
The land was given in the name of wife and daughters by showing dead as alive
जसराना (फिरोजाबाद)। आठ वर्ष से लापता व्यक्ति को मृत दर्शाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने उसकी जमीन को उसकी पत्नी एवं पुत्रियों के नाम कर दिया। जानकारी होने पर उसने एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान लेखपाल द्वारा कार्य में लापरवाही करने एवं नियम विरुद्घ कार्य करने पर एसडीएम ने निलंबित किया हैै।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के गांव ठाठ निवासी देवेंद्र कुमार की शादी बेबी से 25 वर्ष पूर्व हुई हैै। 15 वर्षों से दोनों अलग-अलग रह रहे हैैं। न्यायालय ने देवेंद्र को पत्नी को तीन हजार रुपये मासिक देने का आदेश दिया तो देवेेंद्र घर से गायब हो गया। पिछले आठ वर्षों से गायब होने पर पत्नी ने लेखपाल अनोखे लाल को पति की जमीन को खुद एवं बेटियों के नाम करने का प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के आधार लेखपाल ने देवेंद्र की जमीन को पत्नी बेबी के साथ उसकी पुत्रियों नितेश, तनु एवं मनु के नाम कर दिया। जानकारी होने पर गांव पहुंचे देवेंद्र ने तहसील में खुुद के जिंदा होने के बाद मृत दर्शाकर जमीन को गलत तरीके से दूसरे के नाम करने का प्रार्थना पत्र दिया। तहसीलदार द्वारा की गई जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम कुमार चंद जवालिया ने बताया लेखपाल द्वारा जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शाकर दूसरे के नाम जमीन करने का मामला सामने आने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed