फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The inspector dragged the shopkeeper out of the shop and beat him, protesting in protest.

Firozabad News: दुकानदार को दुकान से खींचकर दरोगा ने पीटा, विरोध में धरना

Sun, 16 Jun 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
The inspector dragged the shopkeeper out of the shop and beat him, protesting in protest.
दुकानदार को दुकान से खींचकर दरोगा ने पीटा, विरोध में धरना
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन दिया, दरोगा न हटाने पर आंदोलन करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर की गांधी पार्क चौकी के प्रभारी भगत सिंह ने एक दुकानदार को दुकान से खींचकर पीटा। इससे व्यापारियों में गुस्सा छा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हो गए। पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि दरोगा को न हटाने पर आंदोलन किया जाएगा।
चौकी प्रभारी ने शनिवार को बस स्टैंड के सामने नाश्ते की दुकान करने वाले करबला निवासी दीपक गुप्ता को अवैध ढंग से शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए दुकान से खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। इतने में दारोगा बीयर की दुकान के सेल्समैन को उठाकर थाने ले गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने ज्ञापन एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि अगर 72 घंटे में दारोगा का तबादला नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। दारोगा द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। शराब पिलाने का आरोप लगाकर महीनेदारी की मांग की जाती है न देने पर गाली-गलौज के साथ पिटाई की जाती है। पारसराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, रतीराम गुप्ता, दीपक के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








अनुसूचित जाति के लोगों की पिटाई के विरोध में दिया धरना
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला धनवंत में यादव समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति के लोगाें की जमकर पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर सीओ टूंडला अनिवेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि झगड़े के बाद पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की थी। अनुसूचित जाति के युवक के साथ की गई पिटाई व गाली-गलौज के बाद भी एससीएसटी एक्ट नहीं लगाई गई। धर्मेंद्र का आरोप है कि थाने पर मौजूद एक दारोगा ने प्रार्थना पत्र बदलवा दिया था। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मामले में धाराएं बढ़ाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जेपी सिंह, गुलाब सिंह, ललित निगम, लवनेश, देवेंद्र, आकाश मौजूद रहे। संवाद


मानदेय नहीं बढ़ाने पर श्रमिकों ने काम बंद किया

मक्खनपुर। पायनियर ग्लास में शुक्रवार को श्रमिकों ने मानदेय बढ़ोतरी न होने के कारण हड़ताल कर दी। हड़ताल के बाद श्रमिकों ने नारेबाजी भी की। श्रमिकों के मानदेय में 25 रुपये बढ़ोतरी की मांग को सेवायोजकों ने चार मई को को स्वीकार कर लिया था। उसके बाद श्रमिक कम पर लौट गए थे लेकिन सेवायोजकों ने केवल 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। श्रमिकों का कहना था कि हर वर्ष पांच रुपये की बढ़ोतरी की जाती है। श्रमिकों का कहना है कि सेवायोजक द्वारा श्रमिकों का उत्पीड़न किया जाता है। श्रमिकों द्वारा फैक्ट्री में शौचालय सफाई तथा पानी की सुविधा के भी सवाल उठाए गए हैं। मांग करने वालों में देवराज, राजेश, रामहरि, सोनू, दशरथ, अंशु, बिलाल, युसूफ, आसिफ के अलावा अन्य श्रमिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed