फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The inspection of the hospital district joint CDO

सीडीओ ने किया जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण

Thu, 07 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The inspection of the hospital district joint CDO
जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य का सीडीओ सुजीत कुमार और एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग होता मिला।
विज्ञापन

सीडीओ सुजीत कुमार गुरुवार को सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर जांचा तो दो लोग अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने औषधि कक्ष में दवाइयों का स्टाक का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी और रेफर रजिस्टर की जांच की। भर्ती कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने तीन दिनों में भर्ती और रेफर मरीजों के बारे में संबंधित डाक्टर से जानकारी हासिल की। इसके बाद सीडीओ ने एसडीएम चंद्रभानु सिंह और सीएमएस डा शिवकुमार के साथ अस्पताल में बन रहे आईसीयू, बर्न वार्ड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीएमएस ने बताया कि यहां आईसीयू, ब्लड बैंक और बर्न वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। यहां सीडीओ ने जांच की तो घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत निर्माण कार्य रुकवा दिया और कार्यदायी संस्था पैक्सपेड कंपनी के लोगों और ठेकेदार को विकास भवन आने के निर्देश जेई पीपी गुप्ता को दिये।
विज्ञापन


फोटो परिचय-सीडीओ सुजीत कुमार ईंट को तोड़कर देखते हुए। फोटो संख्या पी-102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed