फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The initiative of the administration, the strike ended, workers will work from today

रंग लाई प्रशासन की पहल, हड़ताल खत्म, आज से काम करेंगे श्रमिक

Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The initiative of the administration, the strike ended, workers will work from today
रफ़रोजाबाद ! चूड़ी जुलाई श्रमिकों की हड़ताल खोलने के लिए लिखित आश्वासन देते जिलाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की 16 दिन से चल रही हड़ताल बुधवार शाम को खत्म हो गई। दो दौर की बात के बाद प्रशासन ने तीसरी चरण की वार्ता में हड़ताल को खत्म कराने के लिए श्रमिक संगठन के नेताओं को बुलाया। जिला प्रशासन ने श्रमिक नेताओं को मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन कई दिनों से प्रयासरत था। बुधवार को एक बार फिर से जिला प्रशासन ने शाम को पांच बजे श्रमिक संगठन के नेताओं को बुलाया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक मेें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता की गई। अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार से कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा के पदाधिकारी वीरी सिंह, मुकेश कुमार, रवींद्र राठौर एवं बलराम कोली ने अपनी बात को अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

देर शाम को जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के साथ दोबारा वार्ता हुई। जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद आखिरकार श्रमिक मांग गए। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया कि नए शासनादेश के साथ ही सभी श्रमिकों को मजदूरी दिलाई जाएगी। अगर कोई भी कारखानेदार इसमें आनाकानी करता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। शासनादेश में जो विसंगतियां हैं, उन्हें भी दूर करने के लिए भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद चंद्रसेन जादौन द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर प्रशासन से वार्ता चल रही थी। बुधवार को प्रशासन ने हमें नई दर से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान कराने का लिखित आश्वासन दे दिया है। अन्य मांगे भी स्वीकार कर ली हैं। हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की जाती है।
रामदास मानव - कांच चूड़ी उद्योग मजदूर सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed