{"_id":"4f3e4720166079237ed3b0d337a4e90a","slug":"the-honorarium-of-both-demand-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने की मानदेय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों ने की मानदेय दिलाने की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। प्राथमिक विद्यालय उसायनी में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया था। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय तरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल होने के लिए फीरोजाबाद, टूंडला व नारखी ब्लाक के प्रेरकों को बुलाया गया। प्रेरकों ने मानदेय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एक प्रेरक गश खाकर गिर गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रेरक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रेरकों ने हाथों में मानदेय दीजिए, फिर साक्षर बनाएंगे, मानदेय पहले, फिर साक्षर जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। प्रेरकों के उग्र रूप को देखते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रेरक का हालचाल जाना। रैली में खंड शिक्षा अधिकारी टूंडला रिजवान अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी नारखी प्रवीन अग्रवाल के अलावा रामलखन, विवेक शर्मा, चरन सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शिक्षाधिकारी ने दी प्रेरक को धमकी
टूंडला ब्यूरो। नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने मानदेय मांगने वाली सरगवां की महिला प्रेरक अर्चना को देख लेने की धमकी दे डाली। शिक्षाधिकारी की धमकी के बाद से महिला प्रेरक सदमे में है। वहीं तरुण कुमार ने धमकी देने के आरोपों को गलत बताया है।