{"_id":"664528601eec32acdfbf6b0ed58220bc","slug":"the-high-tension-wire-fell-on-the-track-the-operator-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन का तार ट्रक पर गिरा, परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन का तार ट्रक पर गिरा, परिचालक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर कठफोरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लोहे के गाटर से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे हाईटेंशन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। करंट फैलने से उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रक के केबन में चालक को फंसा देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। दूसरी तरफ ट्रक के पीछे आ रहे बाइक सवार दो युवक भी करंट की चपेट में आ गए। बाइक में आग लग गई। एक घायल युवक को सैफई अस्पताल के लिए भेजा गया है।
घटनाक्रम रविवार की शाम करीब चार बजे का है। कानपुर की ओर से लोहे के गाटर से लदा ट्रक नेशनल हाईवे पर कठफोरी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे हाईटेंशन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया और ट्रक में करंट फैल गया। करंट लगने से परिचालक सलमान निवासी गौतमबुद्ध नगर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मेहराजउद्दीन ने ट्रक हटाने का प्रयास किया तो वह सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। चंद मिनटों में ही उसमें आग लग गई और मेहराजउद्दीन केबन में फंसा रह गया। ट्रक को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह चालक को केबन से बाहर निकाला गया। दूसरी ओर ट्रक के पीछे आ रहे बाइक सवार दो लोग भी तार टूटा होने की वजह से करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें बचाया। जबकि बाइक में आग लग गई। एक युवक घायल हो गया। उसे सैफई अस्पताल भेजा गया है। जबकि दूसरा युवक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची चौकी बाबा की शाला पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना था कि ट्रक के चालक परिचालक दोनों गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिखा अफरा तफरी का माहौल
कठफोरी के समीप हादसे के बाद वाहनों की रफ्तार थम गई थी। ट्रक और बाइक धूं-धूं कर जल रहे थे। पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक को कंट्रोल किया।