फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The grand procession turned into the town of Sant Ravidas

संत रविदास की नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Mon, 22 Feb 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 22 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
The grand procession turned into the town of Sant Ravidas
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्म जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के समापन पर आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

संत रविदास महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चौक से हुआ। बैंडबाजों की मधुर भक्ति संगीत की धुनों के साथ स्वामी शब्द ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा बाग छिंगामल, संत तिराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, गंज का चौराहा, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, माता वाला बाग से रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा होते हुए स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम पर पहुंचकर समाप्त हुई। मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वामी शिव प्रकाशानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में स्वामी रविदास महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही। इस दौरान सूरज किरन सच्चिदानंद, बनवारीलाल अटल, प्रेमचंद्र अटल, विजय कुमार निम, रवींद्र सिंह, विजय सिंह राना, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, खालिद नसीर, केपी सिंह बौद्ध, मान सिंह, भूप सिंह निगम, सुरेशचंद्र निमेष, रामबाबू रैना, पन्नालाल सच्चिदानंद, दिगेंद्र भानु प्रताप सिंह भाष्कर, लोकेश भाई, जीतू जाटव, सुशील जाटव, केडी जाटव, टीटू प्रधान, अभिषेक कठेरिया, जीते भाई, कोमल सिंह, शोभाराम आजाद, सोबरन सिंह आजाद, रवि आनंद, डा. श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed