फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The government tried to erase the stain of theft

सरकार पर लगा दाग मिटाने की कोशिश

Wed, 21 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The government tried to erase the stain of theft
 शासन के निर्देश पर पूरे शहर में बुधवार को बिजली चोरी रोकने को महाअभियान चलाया गया। बाहरी जनपदों की 22 टीम के अलावा विभाग के सभी अफसरों के साथ पुलिस फोर्स लगाया गया। सभी टीमें सायं पांच बजे तक लगातार कॉबिंग करती रहीं। इससे सदर बाजार से लेकर शहर के गली-मोहल्लों में शाम तक हड़कंप मचा रहा। दोपहर को सदर बाजार में कार्रवाई के तरीके का विरोध होने लगा। देखते ही देखते सैकडों की संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और विरोध में नारेबाजी करने लगे। दुकानों केशटर भी गिरने लगे।
विज्ञापन





महाअभियान के लिए पालीवाल आडिटोरियम में प्रात: 9 बजे सभी टीमें एकत्रित हुईं। डीएम विजय किरन आनंद के नेतृत्व में सभी टीमों को रवाना किया गया। डीएम ने सभी टीमों को कम से कम 25 एफआईआर दर्ज करने का लक्ष्य दिया।पालीवाल हॉल से जैसे-जैसे टीमें अपने चिन्हित क्षेत्रों में पहुंचे, पूरे शहर में महाअभियान लेकर विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग द्वारा सदर बाजार में चलाए गए अभियान की व्यापारियों ने दोपहर बाद विरोध शुरु कर दिया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेंट्रल चौराहा से गंज चौराहा तक का बाजार बंद कर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे मामले को शांत कराया। नगर विधायक मनीष असीजा भी आ गए। व्यापारियों की अधिकारियों के साथ काफी तड़का-भड़की हुई। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। देखते ही देखते सेंट्रल चौराहा से गंज चौराहा तक का बाजार पलभर के अंदर बंद हो गया। आक्रोशित लोगों ने विभाग की टीम को दौड़ा लिया। व्यापारी नेता कैलाश उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, आसिम भाई भी अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। नगर विधायक मनीष असीजा ने व्यापारी नेताओं के साथ नगर मजिस्ट्रेट से शास्त्री मार्केट के चौक में बातचीत की।
विज्ञापन


व्यापारी चोर-बदमाश नहीं : असीजा
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरीके से विद्युत विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के साथ चेकिंग कर रहे है, इस तरह कतई नहीं होने देंगे। व्यापारियों के यहां इस तरह चेकिंग की जा रही है जैसे किसी अपराधी के यहां दबिश दी जा रही हो। नगर विधायक ने कहा व्यापारी चोर-बदमाश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दो कर्मचारियों के साथ दो व्यापारी नेताओं को भी साथ में लेना होगा। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने सहमति जता दी। तब कहीं जाकर व्यापारियों का आक्रोश शांत हो सका। नगर विधायक ने डीएम विजय किरन आंनद से फोन पर वार्ता कर विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार अभियान चलाना गलत
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक बार चेकिंग अभियान चलाया जाए। बार-बार अभियान चलाना गलत है। इससे व्यापार पर जहां असर पड़ता है वहीं आम आदमी की नजर में व्यापारियों की छबि खराब होती है। यदि जनता और व्यापारी सड़क पर आए तो भागने की जगह भी नहीं मिलेगी।


गुप्त लिफाफों था विद्युत चोरों का रिकार्ड
अभियान से पहले पालीवाल आडिटोरियम में सभी टीमों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी का उत्पीड़न न किया जाए तथा उपभोक्ताओं यह भी पूछा जाए कि विभाग का कोई एसडीओ, जेई व कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली अथवा परेशान तो नहीं दिया जा रहा है। यदि शिकायत सही पाई गई तो ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा। एडीएम कर्मेन्द्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी द्वारा सभी टीमाें को एक-एक कर रवाना किया गया। सभी टीमों की कमान एक्सईएन स्तर के अफसर को सौंपी गई। सभी टीमाें को एक-एक गुप्त लिफाफा दिया गया, जिसमें संदिग्ध उपभोक्ताओं के नाम पते दर्ज थे। सभी टीमाें की निगरानी की जिम्मेदारी विभाग के सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अधीक्षण अभियंता, एसडीएम को सौंपी गई।

हीटर-गीजर रख लिए अंदर
चोरी में पकड़ने जाने के डर से पहले ही अधिकांश लोगों ने अपने हीटर, गीजर, रूम हीटर के साथ कटिया कनेक्शन उतार कर रख लिए थे। रामगढ़, रसूलपुर, मदीना कालोनी, तीस फुटा क्षेत्र में कई घरों के अंदर पांच-पांच हार्स पावर की चूडी कटाई की मोटरें मिली, जिसमें कई मोटरें विभाग द्वारा जब्त कर दी गईं। यह मोटरें घरेलू कनेक्शनों से चलती मिलीं। चेकिंग के दौरान अधिकांश मामले कनेक्शनों पर मीटर न लगने, बिल समय पर मिलने के पाए गए। गणेश नगर कालोनी में दो स्थानों पर घरेलू कनेक्शन से निर्माण कार्य होते मिले, विभाग द्वारा दोनों उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया। गोमती नगर में अधिकांश घरों में बिना मीटर के उपभोक्ता बिजली का प्रयोग करते मिले, जबकि घरों में काफी लोड चलता मिला। विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ जुर्माना अदा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।नगला बरी चौराहे स्थित अंजली बार पर करीब 1.25 लाख का बिल बकाया मिला। सिटी मजिस्ट्रेेट व सीओ सिअी के चेतावनी देते ही उपभोक्ता द्वारा तत्काल चेक काटा गया।



महाअभियान में शामिल अफसर, पुलिस फोर्स
शासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता एसवीएस राठौर के अलावा आठ अधीक्षण अभियंता, 22 अधिशासी अभियंता, 300 उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता व मीटर जेई, कैशियर व डिसकनेक्शन टीमें शामिल हुईं। सीओ सिटी राजेश चौधरी के अलावा 22 इंसपेक्टर, 50 सबइंसपेक्टर तथा 150 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

घरेलू में 75 प्रतिशत बिजली चोरी
बिजली चोरी रोकने को चलाए गए अभियान से यह स्पष्ट हो गया कि जनपद में इंडस्ट्रीज की अपेक्षा घरेलू कनेक्शनों में सर्वाधिक 75 प्रतिशत तक चोरी की बिजली का प्रयोग हो रहा है। महाअभियान का असर रहा कि आज 220 बिजलीघर का लोड काफी कम रहा। शहर में भी अधिकांश फीडरों का लोड पहले ही अपेक्षा 25 प्रतिशत तक कम दर्ज किया गया।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बिजली चोरी रोकने को महाअभियान चलाया जा रहा है। इटावा में महाअभियान एक बार चलाया जा चुका है, पुन: चलाने की रणनीति बन रही है। मैनपुरी, कन्नौज के साथ फीरोजाबाद में व्यापक पैमाने पर घरेलू बिजली की चोरी हो रही है। फीरोजाबाद में बिजली चोरी रोकने को लगातार छापेमारी होगी, जो लोग बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे, वह सीधे जेल भेजे जाएंगे।
बीएस गंगवार, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed