फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The government is fulfilling the dreams of Dr. Ambedkar: Baby Rani

डॉ. आंबेडरक के सपने पूरा कर रही सरकार : बेबी रानी

Mon, 06 Dec 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The government is fulfilling the dreams of Dr. Ambedkar: Baby Rani
डॉ. आंबेडरक के सपने पूरा कर रही सरकार : बेबी रानी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का सम्मान समारोह पालीवाल हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान 1100 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपने को पूरा कर रही है।
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय दोनों का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आए। मोदी और योगी सरकार उस सपने को पूरा कर रही है। भाजपा ही दलित समाज की सच्ची हितैषी है। अन्य दलों ने दलित समाज का उपयोग किया है। दलितों के हित के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। भाजपा ने बाबा साहब के पंच तीर्थों का विकास कर स्मारक बनाने का काम किया। कहा पिछली सरकारों के कार्यकाल में बेटियों के साथ जब दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो जाती थी तब उन पार्टियों के मुखिया कहते थे कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं। लेकिन योगी सरकार अत्याचार करने वालों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। उन्होंने जाटव समाज से आह्वान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनवाएं।
विज्ञापन

जाति, धर्म देखे बिना किया विकास
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि विकास बिना किसी जाति, धर्म को देखे हुआ है। इस दौरान 1100 जाटव समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचा है। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डॉ. एसपी लहरी, भगवानदास शंखवार, श्याम सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। संयोजक सोबरन सिंह जाटव ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुन्नी देवी, उज्जवला गुप्ता ने बेबी रानी मौर्या को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन प्रमोद बघेल ने किया। इस दौरान अरविंद बघेल, केशव देव, मंडल अध्यक्ष राकेश बाबू जाटव, प्रमोद जाटव, महेंद्र सिंह, केडी जाटव, रामवीर सिंह, सचिन जाटव, रामसेवक वैद्य, हरिबाबू जाटव, श्यामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed