फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The glitzy Farewell Wishes

सतरंगी प्रस्तुततियों के साथ दी विदाई

Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The glitzy Farewell Wishes
रामानंद गर्ग इंटर कालेज में धूमधाम से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाकर बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे संदेश दिए। कक्षा 11 की छात्रा मानसी गुप्ता ने अपने अन्य साथियों के साथ नृत्य कर समां बांधा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर की। तदुपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्रों ने आलू से विद्युत बल्ब जलाकर साइंस मॉडल बनाया। पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ का संदेश देने के लिए प्रदर्शनी लगाई। छात्राओं ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। बाल मजदूरी प्रथा को समाप्त करने के लिए भी प्रदर्शनी लगाई गई। तदुपरांत छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत, डांस एवं नाटकों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन



डीआईओएस रविंद्र कुमार ने कहा कि हमें महापुुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल साधारण परिवार के बालक थे। मगर उन्होंने अपने बाल्यकाल से ही सुनहरे भविष्य को संजोया। मेहनत से उसे पूरा किया। सभी छात्र- छात्राएं मेहनत से सुनहरे भविष्य को संवारें। इसके बाद जूनियर छात्रों ने इंटरमीडिएट के छात्रों को विदाई दी गई। संचालन रविंद्रनाथ गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, जितेंद्र गर्ग, प्रेमानंद गर्ग, अशोक चरौरे, मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सुंदरपाल, सुलक्षणा शर्मा, आरती गुप्ता, नीलम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed