{"_id":"69da59e8f95694dafd0cca22","slug":"the-game-of-recovery-in-the-name-of-eligibility-report-is-exposed-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-172236-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पात्रता रिपोर्ट के नाम पर वसूली का खेल उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पात्रता रिपोर्ट के नाम पर वसूली का खेल उजागर
Sat, 11 Apr 2026 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की पात्रता जांच की आड़ में आवेदकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शनिवार को नई आबादी अमृत नगर निवासी एक आवेदक और सर्वेयर के बीच रुपयों के लेन-देन का ऑडियो वायरल होने से खलबली गई। वायरल ऑडियो में सर्वेयर पात्रता रिपोर्ट लगाने के बदले मोटी रकम की मांग करता सुनाई दे रहा है, जबकि आवेदक को पहले से ही योजना का लाभार्थी बताया जा रहा है।
डूडा विभाग और नगर निगम द्वारा कराई जा रही इस जांच में कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अवैध धन उगाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद