{"_id":"077c46899774c905a379385d4b7e9de5","slug":"the-focus-of-the-railway-passenger-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री सुविधाओं पर रेलवे का फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री सुविधाओं पर रेलवे का फोकस
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला रेलवे पर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छह माह में 26 समर स्पेशल, 41 दीपावली और छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। यह बातें मंडल यातायात प्रबंधक डा. शिवम शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक 11 और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। खुर्जा स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटर लाकिंग का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे फाटकों पर चल रहा कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। टूंडला रेलवे स्टेशन पर नए पैदल पुल का कार्य प्रगति पर है। रेलवे कालोनियों में विद्युत आपूर्ति के लिए एत्मादपुर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन का कार्य भी प्रगति पर है। मार्च तक यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसी तरह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3/4 को लंबा करने का कार्य किया जा रहा है। टूंडला के एनसीआर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के पीने के पानी के लिए दो आरओ लगाए गए हैं।