फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The fishes died due to excessive soil and sand coming in the water.

पानी में अत्याधिक मिट्टी व बालू आने के कारण मरी थीं मछलियां

Mon, 02 Aug 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
The fishes died due to excessive soil and sand coming in the water.
फिरोजाबाद। विगत दिनों यमुना नदी के पानी में बालू और मिट्टी की अधिकता के कारण ही मछलियों के मरने की घटना सामने आई थी। जांच के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) द्वारा शासन की भेजी रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन

विगत 22 और 24 जुलाई के मध्य अंते की मढैया, नया बांस एवं सोफीपुर में यमुना नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां मिलीं थीं। इससे पूर्व पड़ोसी जिला इटावा और मैनपुरी में भी यमुना नदी में मछली मरने की सूचना सामने आईं। मछली मरने की घटना प्रकाश में आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना नदी के जल की जांच और निगरानी कराई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निदेशालय लखनऊ को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक विगत 20 जुलाई को काफी समय बाद मथुरा बैराज से छोडे़ गए पानी में बालू और मिट्टी की मात्रा अधिक थी। इस कारण से पानी में घुलनशील आक्सीजन यानि डीयू की प्रतिशत सामान्य से कम यानि करीब 5.5 प्रतिशत एवं पीएच के अलावा पानी में घुलनशील मिट्टी और बालू की मात्रा करीब 6.5 प्रतिशत थी। बारिश के दिनों में छोड़े गए पानी में डीयू (डायलूट ऑक्सीजन) और पीएच (पोटेंशियल ऑफ हाईड्रोजन) की असामान्य मात्रा व बदलाव को सहन नहीं कर पाने के कारण मछलियों की मृत्यु हो गई। अब यमुना में पानी का बहाव तेज होने के कारण हालत सामान्य स्थिति में हैं।
विज्ञापन

जांच व निगरानी रखेंगे जारी
इटावा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सीमा में प्रवाहित यमुना में मछली मरने जैसी घटना के बाद भी पानी की जांच व निगरानी का काम जारी रखा जाएगा। विगत दिनों यमुना में मछली मरने के पीछे पानी में अत्यधिक मिट्टी व बालू का समावेश होना संभावित है। रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ मनोज कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed