फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The first phase of polling today

प्रथम चरण का मतदान आज

Thu, 08 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The first phase of polling today
लोकतंत्र के महापर्व के पहला चरण आज होगा।  1888 प्रत्याशियों के भाग्य का 4.53 लाख मतदाता फैसला करेंगे। प्रथम चरण का एका, टूंडला, नारखी ब्लाक में मतदान आज होगा। पुलिस लाइन प्रांगण से ही तीनों ब्लाकों की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। तीन ब्लाकों के जिला पंचायत के 12 एवं क्षेत्र पंचायत के 321 वार्डों से भाग्य आजमा रहे 1888 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला 4.53 लाख मतदाता करेगे। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ पार्टियां बूथ तक पहुंची या नहीं इसकी रिपोर्ट सेक्टर आफिसरों से ली जाती रही।
विज्ञापन

 डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने प्रथम चरण के मतदान की व्यापक व्यवस्थाएं कीं। जिले के तीनों ब्लाक 12 जोन एवं 64 सेक्टर में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम ठीक 15 से 20 मिनट के अंदर ही पहुंचेगी। डीएम ने बताया एका ब्लाक में जिला पंचायत के वार्ड नंबर सात, आठ, नौ एवं दस, नारखी में 14, 15, 16 एवं 17 तथा टूंडला में वार्ड संख्या 18, 19, 20 एवं 21 में मतदान होगा। इसमें 190 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। क्षेत्र पंचायत एका में 106 वार्डों के लिए 502 प्रत्याशी, नारखी में सौ वार्डों के लिए 563 एवं टूंडला ब्लाक के 115 वार्डों के लिए 633 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में शेष हैं। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एका, टूंडला, नारखी ब्लाक में कुल 1888 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा साढ़े चार लाख से अधिक मतदाता प्रथम चरण में मतदान करने बूथों पर जाएंगे। समूचे क्षेत्र को 12 जोन तथा 64 सेक्टर में बांटते हुए जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------
तीसरी आंख करेगी बूथों की निगरानी
पुलिस फोर्स एवं प्रशासन के अफसरों के साथ तीसरी आंख मतदान केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी करेगी। तीन ब्लाकों के 39 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में ही रखते हुए वीडियोग्राफी टीम तैनात की है। 115 बूथ अति संवेदनशील एवं 115 मतदान केंद्रों संवेदनशील श्रेणी के होने के कारण डिजिटल कैमरे रहेंगे। इसके साथ ही सुपर जोनल एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियोग्राफी की टीम साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
प्रेक्षक को सौंपी बाहुबलियों की सूची
पुलिस प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले बाहुबली प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। सूत्रों की मानें तो इस सूची को सीधे आयोग से आए प्रेक्षक को भी दी है। इसके साथ बाहुबली प्रत्याशियों की निगरानी के लिए पुलिस की टीमें अलग से काम करेंगी।
---------------------------------
प्रत्येक दो जोन पर एसडीएम ही होंगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
प्रथम चरण के मतदान के दौरान प्रत्येक ब्लाक के दो जोन को मिलाकर एसडीएम, सीओ को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी टीम में पुलिस फोर्स के साथ ही वीडियोग्राफी की टीम रहेगी। वे अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। नारखी प्रथम एवं दिव्तीय जोन के सुपर जोनल एसडीएम सदर डा. पंकज कुमार एवं सीओ सदर नारखी तृतीय एवं चतुर्थ जोन के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह एवं सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत रहेंगे। टूंडला ब्लाक क्षेत्र में प्रथम एवं द्वितीय जोन में एसडीएम टूंडला सत्यपाल सिंह, सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज और तृतीय तथा चतुर्थ जोन के प्रभारी एसडीएम सिरसागंज राजेश प्रताप सिंह और सीओ सिरसागंज संजीव कुमार वाजपेयी को सौंपी है। एका ब्लाक में जोन प्रथम में एसडीएम जसराना अमित सिंह, सीओ जसराना शमशेर बहादुर सिंह एवं जोन थ्री एवं फोर में तहसीलदार एवं कोतवाल जसराना को सुपर जोनल की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही ब्लाकवार ही सुपरविजन की जिम्मेदारी तय हुई है। एका में डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव, टूंडला में सीडीओ सुजीत कुमार, एसपी आरए संजय यादव, नारखी में एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
----------------------------------
प्रथम चरण में यहां होगा मतदान
ब्लाक का नाम    मतदान केंद्र    बूथ    कुल वोटर
एका                 117         233    157263
नारखी               115         200    138995
टूंडला               154         257    157564  
----------------------------------
कुल                386         690    453822

----------------------------------

कंट्रोल रूम को दें गड़बड़ी की सूचना
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी की हर सूचना देने को कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नं.(05612) 285144 पर सूचना दे सकते हैं। इन नंबरों पर अफसरों को दे सकते हैं सूचनाएं
एका-     डीएम 9454417510
           एसपी  9454400269
नारखी    एडीएम 9454417581
  एसपी सिटी    9454401046
टूंडला- सीडीओ 9454418950
     एसपी ग्रामीण 9454458241
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed