{"_id":"33df28c052f77a589871429c89407c23","slug":"the-final-phase-between-badri-lashed-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण का मतदान: बदरी के बीच बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण का मतदान: बदरी के बीच बरसे वोट
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अंतिम चरण का चुनाव कुछ बूथों पर एवं पथराव फायरिंग के साथ संपन्न हो गया। दोनों ब्लाकों में 75.28 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतपत्रों को लूटने एवं पोलिंग डंप करने के भी प्रयास किए। लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से दबंगों का यह प्रयास सफल नहीं हो सका। नगला पिपरानी में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के मध्य फायरिंग, पथराव में चार लोग घायल हुए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। कहीं बड़ा हादसा न हो जाए इसलिए डीएम एवं एसपी संवेदनशील बूथों पर खुद ही डेरा डाले रहे।
शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक के 424 बूथों पर मतदान बुधवार को सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया। सुबह से बूथों पर लंबी-लंबी वोटरों की कतार लगी दिखी। यही कारण रहा कि सुबह नौ बजे तक शिकोहाबाद में 17 प्रतिशत एवं मदनपुर में 14 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। दोपहर को 11:30 बजे लखनपुर स्थित आश्रम के बूथ संख्या 142 पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइन लगी नजर आई। महिला-पुरुष वोटरों ने बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया। शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला पिपरानी में अपराह्न दो बजे प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों के समर्थकों के मध्य जमकर पथराव हुआ तथा कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण इस बूथ पर तैनात मतदान कर्मी सहम गए, उन्होंने बूथ के भी दरवाजे बंद कर दिए। मतदान केंद्र पर भगदड़ मची। यहां पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। एसडीएम जसराना अमित कुमार फोर्स के साथ पिपरानी पहुंचे। पथराव से दोनों पक्षों के चार घायल हुए। पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें प्रधान प्रत्याशी ममता के पति सोनवीर व भूदेवी के पति व अन्य चार लोग शामिल हैं। टोडसी में पोलिंग को डंप करने का प्रयास किया गया। इस पर फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा। गनपतपुर में पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग एजेंटों में विवाद हुआ। रुधावली में मतदान का प्रतिशत सर्वाधिक 90 प्रतिशत हुआ। नगला खंगर बूथ पर डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने फर्जी आईडी लिए दो किशोरों को पकड़ा परंतु इस आईडी को बनाने वाला हत्थे नहीं चढ़ा। इस कारण दोनों को छोड़ दिया। एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह जाफराबाद बूथ पर विवाद होता देख डेरा डाले रहे। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिहं, सीओ प्रशिक्षु प्रेमप्रकाश क्षेत्र के बूथों पर सक्रिय रहे। सलेमपुर कर्खा में टकराव की नौबत आई, डीएम, एसपी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान सीडीओ सुजीत कुमार, एसपी ग्रामीण संजय यादव सक्रिय रहे।मदनपुर ब्लाक में 72.12 एवं शिकोहाबाद ब्लाक में 78.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में हर दो घंटे बाद मतदान का प्रतिशत
----------------------------------
समय शिकोहाबाद मदनपुर कुल
विज्ञापन
09.00 बजे 17.00 14.00 15.50 प्रतिशत
11.00 बजे 39.00 33.00 36.00 प्रतिशत
01.00 बजे 56.00 52.00 54.00 प्रतिशत
03.00 बजे 69.00 64.00 66.50 प्रतिशत
04.30 बजे 78.45 72.12 75.28 प्रतिशत
----------------------------------
प्रेक्षक ने कई बूथों पर दी दस्तक
आयोग के प्रेक्षक एवं पीसीएफ के एमडी विपिन कुमार द्विवेदी ने कई बूथों का निरीक्षण किया। वह काफी देर तक थाना नगला खंगर में डेरा जमाए रहे। इस दौरान कई बूथों की जांच पड़ताल की। उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ रहे।
ऑल ओके और चेहरे पर दिखी खुशी
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव के बाद जिले में प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव के चारों चरण छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान पूर्ण होते ही अफसरों ने एक दूसरे को फोन करके बधाई दी। पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों को इस अंतिम चरण में अनहोनी की आशंका थी। लेकिन अंतिम चरण शांतिपूर्ण होने के साथ अधिकारियों के चेहरों पर खुशी का भाव दिखाई दिया।