{"_id":"3184a3f5a1747b09866de1b134832f53","slug":"the-filing-of-nominations-for-the-third-phase-858-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के लिए 858 नामांकन हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के लिए 858 नामांकन हुए दाखिल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। तीसरे चरण में अरांव व जसराना ब्लाक की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हुई। जिला पंचायत के छह वार्डों एवं क्षेत्र पंचायत के 136 वार्डों के लिए कुल 858 ने नामांकन दाखिल किए। जिला पंचायत के 98 तथा क्षेत्र पंचायत 760 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन पत्रों की जांच आठ एवं नौ अक्तूबर को सुबह आठ बजे से काम की समाप्ति तक चलेगी। नाम वापसी दस अक्तूबर को ही सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक इसके बाद प्रतीक के चिन्ह आवंटित होंगे।
जिला मुख्यालय पर तीसरे चरण के नामांकन के दूसरे दिन काफी गहमा-गहमी रही। जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक में प्रत्याशियों की काफी लंबी फेहरिश्त दिखाई दी। भाजपा प्रत्याशी शशांक वीर प्रताप सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, डा.चंद्रसेन जादौन के साथ अन्य भाजपा के नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। नीरज कुमारी व अजय प्रताप सिंह, सनी प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किए। इनके अलावा आशीष सिकरवार, कमलेश कुमार, महेश चंद्र, राजेश कुमार, गजेंद्र कुमार, रवी यादव, अरविंद यादव, रवी कुमार, देवेंद्र कुमार, लाल सिंह, कुसुम, सतेंद्रपाल सिंह, हरिओम बाबू, राधाकृष्ण तथा जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या दो से सपा नेता एवं पूर्व विधायक उर्मिला यादव के पुत्र अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा रायमयंक व रामकिशोर ने नामांकन दाखिल किए। इस वार्ड से कुल पांच नामांकन दाखिल हुए हैं। वार्ड नंबर तीन से हरीश कुमार, राजेंद्र सिंह, टोना देवी, सुल्तान सिंह, योगेश कुमार, अमलेश कुमारी, सुजीत कुमार, वार्ड संख्या चार से रामनाथ सिंह, डोरीलाल, मिथिलेश कुमार, श्रीदेवी, मनोज कुमार, सुमन, वार्ड संख्या पांच से नीलम देवी तथा रूबी देवी ने नामांकन किया। उनके साथ उपेद्र यादव एवं प्रदीप गुप्ता साथ थे। इसी वार्ड से निर्मला देवी ने काफी ही समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान धनमंती देवी, कांतीदेवी, दीप्ति, रामरती, अर्चना कुमारी तथा वार्ड संख्या छह से नीलम देवी एवं रामसिया ने नामांकन दाखिल किए हैं। तृतीय चरण के एआरओ एवं जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के छह वार्डों के लिए कुल 98 नामांकन दाखिल हुए हैं। पहले दिन 49 तथा दूसरे दिन 49 नामांकन दाखिल किए गए। अरांव के आरओ एवं एक्सईएन नलकूप हरि द्वारीलाल ने बताया अरांव ब्लाक में कुल 326 नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं जसराना के आरओ अपर आयुक्त नगर निगम फीरोजाबाद प्रमोद कुमार ने कहा कि दो दिन में कुल 434 नामांकन दाखिल किए गए।
जसराना में 434, अरांव में 326 नामांकन दाखिल
जसराना/सिरसागंज। जसराना एवं अरांव ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई। इधर दो दिन में जसराना क्षेत्र पंचायत के 63 वार्डों के लिए ही सर्वाधिक 434 नामांकन दाखिल हुए हैं। अरांव में 73 पदों के लिए 326 नामांकन किए गए।
विज्ञापन
तीसरे चरण के नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों के आने का क्रम सुबह से प्रारंभ हो गया था। नामांकनों को दाखिल करने वालों की काफी भीड़ रही। जसराना ब्लाक के आरओ एवं नगर निगम के उपायुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के दो दिन में कुल 434 नामांकन दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्योड़ा में 74, कुशियारी में 99, जमालीपुर में 58, जाजूमई में 54, अतुर्रा में 61, झपारा में 65, खेरिया पटीकरा में 46 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनके नामांकनों की जांच आठ एवं नौ अक्तूबर को होगी। इधर अरांव ब्लाक में नामांकन करने वालों की दूसरे दिन भारी भीड़ रही। हालांकि पहले दिन 165 नामांकन हुए थे वहीं बुधवार को 161 नामांकन दाखिल हुए। आरओ नलकूप विभाग के एक्सईएन हरिद्वारीलाल ने बताया कि ब्लाक में दो दिन में 326 नामांकन दाखिल हुए हैं। बुधवार के ही दिन कारीखेड़ा में 20, करहरा में 23, पैगू में 26, कुढ़ीना में 29, भारौल में 23, माड़ई में 21 एवं असवाई में 19 पर्चों को भरा गया है। नामांकन पत्रों की जांच आठ एवं नौ को तथा नाम वापसी दस को तीन बजे तक होगी। इसके बाद ही सभी को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे।
कोई लगवा रहा नल तो कोई शादी के लिए पैसा
आयोग ने भले ही वोट के लिए मतदाता को किसी प्रकार का प्रलोभन नहीं दिए जाने के आदेश दिए हों लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार कर रहे प्रत्याशी अपनी ओर से सिर्फ वादों की झड़ी ही नहीं लगा रहे बल्कि जीत सुनिश्चित करने के लिए कहीं हैंडपंप लगवा रहे हैं तो किसी की बेटी के विवाह के लिए रुपये दे रहे हैं।