फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The family created a ruckus by alleging the death of the newborn and negligence.

Firozabad News: नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन ने किया हंगामा

Sun, 09 Jun 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus by alleging the death of the newborn and negligence.
नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन ने किया हंगामा
विज्ञापन

- सुबह 11 बजे सौ शैया अस्पताल में कराया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेडिकल कालेज के सौ शैया अस्पताल में शनिवार को उपचार के लिए भर्ती की गई नवजात की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।

चंद्रवार गेट निवासी देवेश की तीन दिन की पुत्री अंशिका को बुखार आ गया था। परिजन शनिवार सुबह 11 बजे उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए। जहां दोपहर दो बजे उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। यह देखकर वहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इस दौरान देवेश का कहना था, कि पहले तो चिकित्सक तेज बुखार होने पर उसके शरीर पर पानी फेरने के लिए कहते रहे। बुखार कम हुआ तो चिकित्सकों ने देरी से उपचार शुरू किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है, कि हंगामा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे, तब तक परिजन शांत हो गए थे। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed