{"_id":"58cfe4e94f1c1be7431a2aae","slug":"the-fair-belongs-to-our-ancient-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शीतला माता के प्राचीन मठ में पूजा अर्चना करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां शीतला माता के (बासौड़ा) पूजन के लिए आयोजित होने वाले मेलों का सोमवार को समापन हो गया। लालपुर हजीरा मेले का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा ने किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल के सुंदरीकरण कराने का भरोसा दिया। वहीं, एमएलसी डा. दिलीप यादव ने अपनी निधि से वाउंड्रीवाल कराने का आश्वासन दिया।
प्राचीन मां शीतलादेवी मंदिर एवं मेला समिति लालपुर हजीरा की ओर से लगने वाले मेले का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में हिंदू, मुस्लिम सभी वर्गों के लोग आते हैं। मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा। विधान परिषद सदस्य डा.दिलीप यादव ने विधायक निधि से वाउंड्र्ीवाल कराने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी सचिव रामनिवास यादव ने कहा कि प्राचीन मंदिर पर जिले के साथ-साथ राजस्थान, एमपी, गुजरात सहित कई राज्यों से लोग बच्चों के मुंडन संस्कार कराने को आते हैं। मान्यता के अनुसार यहां दर्शन पूजन से चेचक, खसरा जैसे रोगों से मुक्ति मिलती है। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक,भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, रमाकांत उपाध्याय, राकेश शंखवार आदि का स्वागत किया। मेला कमेटी अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष जयराम यादव, थान सिंह यादव, ग्याप्रसाद पप्पू, शैलेंद्र यादव, शिवदेश यादव, ब्रजेश कुमार,अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, रामकुमार, सुरेंद्र कुमार, डा. भगत सिंह, प्रहलाद यादव, मक्खन सिंह, हरप्रसाद, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे। एसओ रसूलपुर डा. विनोद पायल, रमेशचंद्र यादव का स्वागत किया। रसूलपुर डाकबंगला पर लगे शीतला मेला का समापन हुआ। सोमवार को महिलाओं ने बासौड़ा पूजन किया।