फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The ever-wandering in darkness, not positive thinking Satya sister

सकारात्मक चिंतन करने वाला कभी अंधकार में नहीं भटकता-सत्या बहन

Tue, 09 Feb 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
The ever-wandering in darkness, not positive thinking Satya sister
जो मनुष्य सकारात्मक मन से चिंतन करता है, वह अंधकार में नहीं भटकता। आज महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। अज्ञानता के कारण ही घर-घर में क्लेश पैदा हो रहा है तथा महिलाओं का उत्पीड़न। यह बात दिल्ली से आईं सत्या बहन ने रामलीला मैदान में चल रहे छह दिवसीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ज्योतिर्लिंगम शिव दर्शन मेले में महिला सम्मेलन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

 उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को जीवन के अस्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि आधा-अधूरा ज्ञान विनाश का कारण होता है। इसलिए मनुष्य को जीवन के अस्तित्व की जानकारी होना आवश्यक है। मयूर विहार से आई सीमा बहन ने कहा कि मनुष्य के अंदर ईर्ष्या, घृणा और क्रोध तभी पैदा होते हैं, जब मनुष्य मार्ग से भ्रमित हो जाता है। जब तक हृदय में ईश्वर का वास नहीं होगा। तब तक जीवन सार्थक नहीं हो सकता। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बीना यादव ने कहा कि टूंडला क्षेत्र में इतने बडे़ स्तर पर धार्मिक आयोजन पहली बार हो रहा है। इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आगरा से आए हरी भाई ने संगीत पर श्रद्धालुओं को जमकर नृत्य करने को विवश कर दिया। चित्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुखी जीवन जीने के गुण सिखाए गए। संचालन सुभाष भाई ने किया। राजकुमारी बहन, सतेंद्र यादव, विजय बहन, मधु बहन, नीलम दिवाकर, अनीता यादव, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed