फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The dream seems to be full of good state

पूरा होता दिख रहा उत्तम प्रदेश बनाने का सपना

Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
The dream seems to be full of good state
अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा राज्य मंत्री जगदेव सिंह का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश में पुन: सपा सरकार बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में जितने विकास कार्य कराए हैं, उससे लगता है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का जो सपना देखा था, वह पूरा होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने चुनाव में जितने वादे किए थे, वह सभी पूरे किए हैं। यह प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के नेता हों या कार्यकर्ता, सभी को पार्टी के सिद्धांतों पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने राज्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद की पहचान पूरे विश्व में चूड़ी के नाम से है, परंतु आज चूड़ी व ग्लास उद्योग की हालात बेहद खराब है। इस पर मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह समस्या रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव के अलावा अनीप यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. प्रमोद यादव, दीपू यादव, पंकज यादव, रवींद्र यादव, मोहन अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed