फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The death of the drug by eating jholachap contractor

झोलाछाप की दवा खाने से ठेकेदार की मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The death of the drug by eating jholachap contractor
झोलाछाप की दवा खाने से ठेकेदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
झोलाछाप से मुंह में छाले की दवा लेना शटरिंग ठेकेदार की मौत का सबब बन गया। दवा खाने के कुछ देर बात ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे उपचार के लिए टूंडला लाए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने से पूर्व ही ठेकेदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी शटरिंग ठेकेदार नौरंगी लाल (48)  पुत्र अतिबल सिंह के मुंह व गले में छाले हो गए थे। मुंह में छाले होने पर शनिवार शाम उन्होंने गांव के ही झोलाछाप से दवा ली थी। रात्रि नौ बजे करीब दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिवारीजन उसे  टूंडला के प्राईवेट चिकित्सक के लेकर पास पहुंचे। ठेकेदार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें आगरा रेफर कर  दिया। ठेकेदार को उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नौरंगी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने संबंधित झोलाछाप की तलाश की, किंतु झोलाछाप घर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों के समझाने पर परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही ठेकेदार का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गयी। अगर परिजन शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

 झोलाछाप की दवा से हुई मौत संज्ञेय अपराध है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए संबंधित झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रोगी किसी झोलाछाप से दवा न लेकर सरकारी अस्पताल अथवा डिग्री धारक चिकित्सक से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा संजीव वर्मा, अधीक्षक-सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed