{"_id":"61bb80f2a640ae79416aa934","slug":"the-councilor-committed-indecency-with-the-additional-municipal-commissioner-who-returned-after-checking-the-road-firozabad-news-agr5181075139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की जांच कर लौटे अपर नगर आयुक्त से पार्षद ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की जांच कर लौटे अपर नगर आयुक्त से पार्षद ने की अभद्रता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से कराए गए कार्यों की जांच कर लौटे अपर नगर आयुक्त से पार्षद व उनके समर्थकों ने अभद्रता कर दी। इस बीच बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित हो गए। उन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। अपर नगर आयुक्त ने पूरे मामले से नगर आयुक्त को अवगत कराया है।
शासन से मिली 15वें वित्त की धनराशि से नगर निगम द्वारा ढोलपुरा क्षेत्र स्थित नगला मोती में सत्यदेव के मकान से लेकर निशु के मकान तक सड़क निर्माण कराया गया है। इसकी जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त अरविंद राय नगर निगम अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। सड़क की जांच करने के बाद अपर नगर आयुक्त अपने कार्यालय में आ गए। सड़क की जांच की जानकारी नगर निगम में धरना दे रहे पार्षद मुन्नेंद्र यादव को हुई तो वह अपने साथियों के साथ अपर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंच गए। यहां जांच को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि पार्षद ने अपर नगर आयुक्त के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद माहौल गर्मा गया। शोरशराबे की आवाज सुनकर अन्य कार्यालयों में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों भी पहुंच गए। अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। अपर नगर आयुक्त ने पूरे मामले से नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को अवगत कराया। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा का कहना है कि वह बैठक में आगरा आई हैं। 15वें वित्त के तहत होने वाले कार्यों की जांच के लिए अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को नियुक्त किया गया है। इसकी जांच करने वह गए थे। अपर नगर आयुक्त से अभद्रता का मामला संज्ञान में आया है। उनसे लिखित में देने के लिए कहा गया है। यदि अपर नगर आयुक्त शुक्रवार को लिखित रूप से शिकायत करते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।