{"_id":"66c0fae7c8da53c5d00c8f76","slug":"the-condition-of-jasrana-and-shikohabad-blocks-was-found-to-be-bad-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-131514-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना व शिकोहाबाद ब्लाॅक की स्थिति मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना व शिकोहाबाद ब्लाॅक की स्थिति मिली खराब
Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायतीराज विभाग के कार्यों को गति देने के लिए शनिवार को जिले में आए उप निदेशक पंचायतीराज ने प्रगति की समीक्षा की। जसराना एवं शिकोहाबाद ब्लॉक की खराब स्थिति पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अरांव ब्लॉक के गांवों के विकास कार्यों को परखा। इसके बाद मैनपुरी जिले के लिए रवाना हो गए। पंचायतीराज विभाग की ओर से संचालित की जा रही विकास योजनाओं के साथ ऑडिट सहित अन्य योजनाओं को प्रगति देने को शासन की ओर से उप निदेशक (लखनऊ मुख्यालय) पंचायतीराज योगेंद्र कटियार को जिले का प्रभारी बनाया है। शनिवार को जिले में आए उप निदेशक ने विकास भवन परिसर में विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के साथ अंत्येष्टि स्थल, शौचालय के साथ आरआरसी सेंटर सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ अन्य विकास कार्यों की ब्लॉक बार समीक्षा की।
इस दौरान जसराना एवं शिकोहाबाद ब्लॉक की स्थिति खराब मिलने पर एडीओ पंचायत राकेश कुमार निर्मल एवं एडीओ अनुगृह कुमार को चेतावनी दी कि एक सप्ताह में स्थिति में सुधार कर लें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले माह फिर से समीक्षा करने को आएंगे। पूरी रिपोर्ट निदेशक पंचायतीराज एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री को सौंपेंगे।
इस दौरान डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, एडीपीआरओ धनराज सिंह, मंडलीय कंसलटेंट जिला सलाहकार दिनेश यादव, दयाशंकर, डीपीएम गौरव कुमार, एडीओ पंचायत हरेंद्र बघेल, इंद्रलता तोमर, वरिष्ठ लिपिक जगवीर सिंह, इंसाफ अली, नरेंद्र शर्मा, अश्वनी कुमार, शमा बेगम सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे। उन्होंने जाते-जाते ओडीएफ प्लस के तहत अरांव ब्लॉक के गांवों में जाकर विकास कार्यों की हकीकत को देखा।