{"_id":"273f4fb77f380cfab448e869eb06c419","slug":"the-city-will-become-a-foot-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेगा फुट ओवरब्रिज
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। शहर में फुट ओवरब्रिज बनाकर पैदल यातायात को सुचारु किया जाएगा, वहीं सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों पर भी लगाम लगेगी। डीएम ने इसके निर्माण और नक्शे का अवलोकन किया, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
शनिवार शाम डीएम निधि केसरवानी शहर के सुभाष तिराहे पर पहुंचीं। वहां यातायात की अव्यवस्थाएं देखकर खफा नजर आईं। उन्होंने जाम लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली। वहां फुट ओवरब्रिज बनने की जानकारी ली साथ ही उसकी रूपरेखा और प्रयोग पर चर्चा की। इसके उपरांत नगर निगम पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसपी अशोक कुमार, नगर आयुक्त रामऔतार रमन, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, लेखाधिकारी अक्षय कुमार, कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, रविंद्र सिंह, एई रमाशंकर राम व सेनेटरी इंस्पेक्टर मौजूद रहे।