फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The charge on the front surface of the Congress rout

प्रभारी के सामने सतह पर आई कांग्रेस की गुटबाजी

Fri, 14 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The charge on the front surface of the Congress rout
फीरोजाबाद। कांग्रेस की जिला एवं शहर इकाई की गुटबाजी अक्सर सार्वजनिक हो जाती है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी प्रदीप कंसल के आगमन पर गुटबाजी सतह पर आ गई। एक प्रभारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने दो कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर में दो स्थानों पर कार्यक्रम होने से कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आए। महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच की रार में संगठन के उच्च पदाधिकारी अलग थलग नजर आए।
विज्ञापन

 शुक्रवार को शहर के शिवम रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि कांग्रेस विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है इससे पूर्व पंचायत चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव और प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि संगठन विधान सभा का घेराव कर सपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगा सरकार की मनमर्जी से जनता का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, एआईसीसी अतुल चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, धर्मसिंह यादव, सतीश चंद्र अग्रवाल, नुरुल हुदा लाला राईन, सौरभ पोरवाल, चांद कुरैशी, बकार अहमद, साजिद बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 वहीं, दूसरी ओर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने जिला कार्यालय मूल चंद्र की धर्मशाला पर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव और मंडल प्रभारी प्रदीप कंसल ने विधान सभा घेराव की रणनीति तय की। उन्होंने  कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण हो रहा है ओर इससे किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाजी सईद पटेल, उमाकांत पचौरी, प्रेम शंकर शर्मा, यूनूस अब्बास, ओमनरायण कुशवाहा, सतेंद्र शर्मा, कन्हैया तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed