फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bus will leave for Lucknow from the bus stand at 6 am.

Firozabad News: लखनऊ के लिए सुबह 6 बजे बस स्टैंड से जाएगी बस

Fri, 05 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The bus will leave for Lucknow from the bus stand at 6 am.
मैनपुरी का बस स्टैंड। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी से लखनऊ जाने वाली बस की समय सारिणी तय की गई है। यह बस मैनपुरी बस स्टैंड से सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस पर नियमित चालक और परिचालक की तैनाती की गई है। लखनऊ में आलमबाग से यह बस मैनपुरी के लिए दोपहर 3 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


यात्रियों को राहत देने के लिए आरएम इटावा के निर्देश पर मैनपुरी से सुबह छह बजे लखनऊ जाने वाली बस की समय सारिणी तय की गई है। वर्कशाप से यह बस सुबह 5.30 बजे मैनपुरी बस स्टैंड पहुचेगी। बस स्टैंड से सुबह छह बजे चलकर यह बस सुबह 6.20 बजे भोगांव, सुबह 6.40 बजे बेवर, सुबह 7.10 बजे छिबरामऊ पहुंचने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होकर सुबह 10.30 बजे आलमबाग लखनऊ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि यह बस शाम तीन बजे आलमबाग लखनऊ से मैनपुरी के लिए रवाना होगी। शाम 7.30 बजे यह बस मैनपुरी बस स्टैंड पर पहुंचेगी। बस के संचालन के लिए बस पर नियमित रूप से चालक अरविंद चौहान तथा परिचालक सुबोध मिश्रा को तैनात किया गया है। बस की समय सारिणी की सूचना आरएम इटावा कार्यालय में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केवल एक बस का होता संचालन

मैनुपरी से सीधे लखनऊ के लिए एक बस का ही संचालन होता है। दिन में मैनपुरी से लखनऊ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। शाम को आठ बजे मैनपुरी से अयोध्या जाने वाली बस लखनऊ होकर गुजर जाती है। लखनऊ की सीधी बस की समय सारिणी तय होने से लखनऊ तक जानेे वाले यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा।




यात्रियों की सुविधा के लिए सीधे लखनऊ जाने वाली बस की समय सारिणी तय की गई है। चालक और परिचालक को तय समय पर बस का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी सूचना आरएम इटावा कार्यालय में भी भेजी गई है।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed