फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The breakdown of the bow of Shiva Ram Gunje Jaykare

शिवजी का धनुष टूटते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Sun, 14 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
The breakdown of the bow of Shiva Ram Gunje Jaykare
सिंधी कालोनी में आयोजित श्रीराम कथा रविवार को आचार्य पं. दिनेशजी ने विश्वामित्र के साथ दशरथ पुत्र श्रीराम, लक्ष्मण द्वारा जनकपुरी भ्रमण आदि की मनोहारी लीलाओं का वर्णन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

 आचार्य श्री ने कहा कि श्रीराम, लखन गुरू विश्वामित्र से आज्ञा लेकर नगर दर्शन के लिए जाते हैं। तभी मिथिलापुरी के नर-नारी श्रीराम का स्वरूप देखकर दंग रह जाते हैं। वहां की स्त्रियां राम, लखन का रूप देखती है तो माता गौरी से प्रार्थना करतीं है कि हे मां! इन्हीं राजकुमारों के कर कमलों से वह शिव-धनुष यदि टूट जाए तो सीता-राम को अपने वर और लक्ष्मण को देवर के रूप में वरण कर लेंगी। दोनों भाई पुष्पवाटिका में गुरु की आज्ञा लेकर गुरु की पूजा-अर्चना के लिए पुष्प लेने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुष्प वाटिका में सीताजी अपनी सहेलियों सहित गौरी पूजन को जाती हैं तो दोनों भाई पुष्प तोड़ने के लिए गए तो वहां सीता राम की पहली मुलाकात हो जाती है। इधर, राजा जनक ने सीता स्वयंवर की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी राजा शिवजी के धनुष को उठाएगा। वह उसके साथ सीता का विवाह कर देंगे। इसको लेकर विभिन्न देशों के राजाओं को धनुष यज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया। धनुष यज्ञ में जब किसी भी देश का कोई भी राजा धनुष को उठाना तो दूर की बात उसे हिला भी नहीं सका, तब राजा जनक चिंतित हो उठे। इसके बाद विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष को उठा लिया तथा प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। धनुष के टूटते ही श्रीराम की जय-जयकार होने लगी। इसके बाद सीताजी ने श्रीराम के गले में वर माला डाली।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed