फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of a woman who was angry with her husband was found in the canal.

Firozabad News: पति से नाराज होकर गई महिला का शव नहर में मिला

Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman who was angry with her husband was found in the canal.
जसराना/सिरसागंज। पति से नाराज होकर घर से निकली महिला का शव सिरसागंज क्षेत्र के जायमई के पास नहर में मिला। महिला के शव को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने शुक्रवार को थाना जसराना में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी पूनम का अपने पति वीनेश के साथ 27 मार्च को विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला नाराज होकर घर से चली गई थी। महिला को मायके पक्ष के साथ ससुराली भी तलाश कर रहे थे। महिला के नहीं मिलने पर घाघऊ थाना नसीरपुर निवासी महिला के भाई विजय कुमार ने थाना जसराना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सूचना मिली कि सिरसागंज क्षेत्र के जायमई नहर में महिला का शव है। सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव के बाहर निकलवाया। महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी आठ वर्ष पूर्व वीनेश के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। विजय ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम उसका शव सिरसागंज क्षेत्र में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed