फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bodies of the murdered young man lit Mainpuri

मैनपुरी के युवक की हत्या कर शव जलाया

Sun, 12 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोटला नारखी मार्ग स्थित भीतरी मोड़ के समीप युवक की जली लाश मिलने से
विज्ञापन
सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो झाड़ियों के समीप से उसका मोबाइल मिल गया। फोन के माध्यम से युवक की शिनाख्त मैनपुरी निवासी सौरभ के रुप में हो गई। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। शव जलाने से पूर्व युवक की गला रेतकर हत्या की थी।



मृतक के बहनोई सतीश ने बताया कि सौरभ (25) पुत्र रामचरन मूलरुप से मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के भामत चौराहा का रहने वाला है। वर्ष 2008 में उसके पिता की हादसे में मौत हो गई थी। चार बहनों के बीच सौरभ अकेला भाई था उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। शनिवार सुबह आगरा में इंटरव्यू देने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मृतक के बहनोई सतीश ने बताया कि देर शाम तक सौरभ घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने सूचना भेजी थी। उसके फोन पर संपर्क किया लेकिन वह बंद था। कोतवाल नारखी का कहना है कि हत्या का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस की एक टीम को मैनपुरी भेजा गया है। पीएम कराने के बाद मृतक के परिवारीजनों से बात की जाएगी। इसके साथ ही तहरीर लेकर मामला दर्ज कर हत्या का खुलासा जल्द किया जाएगा। शव को जलाने से पूर्व आरोपियों ने उसकी गला रेतकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed