फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The ban will take on Palithin

पालीथिन पर लगेगा प्रतिबंध

Mon, 04 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The ban will take on Palithin
पालीथिन पर रोक लगाने को नगर निगम प्रशासन ने 21 जनवरी तक अल्टीमेटम जारी कर दिया है। व्यापारियों को चेतावनी दी गई है पालीथिन के स्टाक को जल्द से जल्द खत्म करें। कोई व्यापारी नया स्टाक नहीं मंगाएगा। यदि 21 जनवरी के बाद किसी व्यापारी के यहां पालीथिन पाई गई तो उसे जब्त कर होली जलाई जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट एवं केबिनेट की बैठक में पालीथिन पर पूर्णतया बैन लगाने के आदेश के बाद भी जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने पालीथिन पर प्रतिबंध नहीं लगाया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो विभाग नींद से जागा। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नगर निगम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पालीथिन थोक विक्रेताओं की बैठक हुई। नगर आयुक्त  रामऔतार रमन ने कहा कि हाईकोर्ट एवं शासन के निर्देश के अनुसार पालीथिन पर पूर्णतया रोक लगानी होगी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर को साफ-सुथरा, प्रदूषण मुक्त बनाने को पालीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। व्यापारी पालीथिन के स्थान पर कपड़े के कैरी बैग का प्रयोग करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करें। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने कहा कि 21 जनवरी के बाद बाजार में पालीथिन की बिक्री होते मिली तो उसे जब्त कर होली जलवाई जाएगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि 21 जनवरी से पहले कोई अधिकारी बाजार में छापामारी या चालान काटने जैसी कार्रवाई नहीं करेगा। व्यापार मंडल पालीथिन प्रयोग बंद करने में पूर्णतया सहयोग करेगा। रविंद्रलाल तिवारी, बीएस गुप्ता, सुनील अग्रवाल, आसिम खान, अमित गुप्ता, महेश पूरन, रीतेश अग्रवाल, संजय मित्तल, वैंकट मुरवारिया,  प्रदीप कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक आठ को  
नगर निगम में बुलाई गई बैठक में अधिकांश व्यापारियों का एक ही प्रश्न था कि किस तरह के पालीथिन अथवा कैरी बैग का प्रयोग करना है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों के साथ आठ जनवरी को अपराह्न दो बजे बैठक बुलाई है, जिसमें पालीथिन के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed