{"_id":"1727cec115b79f2baf0855d8359497c7","slug":"the-agency-will-take-into-possession-all-the-evidence-related-to-the-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा हत्याकांड से जुडे सबूत कब्जे में लेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा हत्याकांड से जुडे सबूत कब्जे में लेगी सीबीआई
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सारा हत्याकांड से जुडे सबूत कब्जे में लेगी सीबीआई
क्रासर
सारा की मौत से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई ने जांच शुरु कर दी है। इसी क्रम में सारा की मौत से जुड़े दस्तावेज और उसकी वस्तुओं को सिरसागंज पुलिस ने गुरुवार को सीज कर सीबीआई को सौंपेगी दिया। इससे जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।
बताते चलें कि लखनऊ से दिल्ली जाते समय सिरसागंज में सड़क हादसे के दौरान सारा की मौत हो गई थी। बेटी सारा की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी पर योजनावृद्ध तरीके से सारा की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। सिरसागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमनमणि और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच करती, लेकिन सारा की मां को फीरोजाबाद पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराने के साथ ही सीबीआई जांच कराने की मांग की। मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए गए। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को जांच सीबीआई को सौंप दी गई। जांच ट्रांसफर होते ही सिरसागंज पुलिस ने सारा की मौत से जुड़े हर दस्तावेज और अन्य सामान सीबीआई को सौंपने की तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने मृतक सारा की चप्पलों को सीज कर दिया। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि सारा की चप्पलों को सीबीआई टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन