फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The accused who beat the union worker arrested

Firozabad News: संघ कार्यकर्ता को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
The accused who beat the union worker arrested
संघ कार्यकर्ता को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रेमिका की मांग भरने का संघ कार्यकर्ता ने किया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोटला रोड पर संघ कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले एक आरोपी को उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रेमजीत है। जो उत्तर क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि प्रेमजीत ऑटो में अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था। तभी उसने प्रेमिका की मांग भर दी थी। यह सब करते हुए ओमनगर निवासी संघ कार्यकर्ता अशोक कुमार ने देख लिया था। उन्होंने अपने साथियों के साथ पकड़ लिया और दुकान के अंदर ले जाकर पिटाई कर दी थी। इसलिए वह संघ कार्यकर्ता से रंजिश मानने के साथ ही पिटाई का बदला लेना चाहता था। जिसको लेकर उसने अपने साथियों के साथ संघ कार्यकर्ता की पिटाई की थी। इससे वह अपना बदला ले सके। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दखल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed