फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   thandersrorm

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, पोल-पेड़ टूटे, ढह गईं मकानों की दीवारें

Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
thandersrorm
बहादुरपुर पुरा में पेड गिरने से गिरी मकान की दीवार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शुक्रवार रात को आई आंधी ने जिले में तबाही मचा दी। काफी संख्या में पेड़ टूट कर गिर पडे़। बिजली के पोल धराशाही हो गए। टिनशेड आंधी में उड़ गए। कई मकानों की दीवारें ढह गईं। वहीं रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को भी घटाएं घिरी रहीं। दोपहर बाद धूप जरूर निकल आई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को तेज आंधी के कारण उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदनगर नई आबादी निवासी सांवले के मकान पर पड़ी टिनशेड और दीवार गिर गई। हादसे में सांवले की पत्नी बसंती, आठ वर्षीय पुत्र पवन व 12 वर्षीय पुत्री राधा घायल हो गई। गाय का बच्चा भी चोट लगने से घायल हो गया। झलकारी नगर निवासी मुन्नालाल और जगजीवन के मकान की टिनशेड गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं लक्ष्मण का टिनशेड गिरने से उनकी पत्नी रेनू भी घायल हो गई। घायलों को परिवारीजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। गंगा नगर निवासी बेबी के मकान का टिनशेड आंधी के कारण गिर गया। पति की मौत के बाद गंगा देवी तीन बच्चों के साथ टिनशेड के नीचे अपना जीवन यापन कर रही हैं। टिनशेड गिरने के कारण बेबी का सारा सामान जहां भीग गया वहीं टेबिलफेन पंखा भी खराब हो गया। आसपास के लोगों ने बेबी की मदद करना शुरूकर दिया। वहीं नई बस्ती निवासी वीरेश जैन के मकान पर पड़ा टिनशेड आंधी में उड़कर सीताराम वार्ष्णेय के मकान पर पहुंच गया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय मकानों की छतों पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

विद्युत तारों पर गिरे पेड़, 12 गांवों की बिजली रही गुल
फरिहा। शुक्रवार रात आंधी के कारण फरिहा मुस्तफाबाद मार्ग पर पेड़ विद्युत तारों पर गिर गए। इटारी, खेरिया, अखेपुर, नवलपुर, सुनाव, मछरिया, ओखटी, कोरारी, नगला दान सहाय, अछौंदा, फरिहा सहित अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। जहां पूरी रात ग्रामीणों को बिजली के बिना रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर और अरॉव ब्लाक में भारी नुकसान, कई जगह दीवारें गिरीं
कठफोरी। शुक्रवार रात आंधी पानी से सबसे अधिक नुकसान मदनपुर और अरॉव ब्लाक में हुआ। अरॉव ब्लाक के गांव ठकपुरा में मकान गिरने से देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सीमा घायल हो गई। देवेंद्र सिंह को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है। जबकि सीमा का गांव में ही इलाज चल रहा है। वहीं जगदीश का मकान गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ। इसके साथ ही भूरे सिंह, कमलेश और राजेश कुमार के मकान का छज्जा और दिवार गिर गई। गांव शेखूपुर में राजेश कुमार की दीवार और टिनशेड गिर गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से बना जिलेदार का मकान भी गिर गया। वहीं दिनेश का मकान गिरने से गाय और भैंस दब गई। कठफोरी में रोहितास बघेल का निर्माणाधीन होटल गिर गया। गोधपुरा निवासी राजेश की दुकान पर पड़ी टिनशेड भी उड़ गई। नगला विश्न में नीम का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ के कारण विद्युत पोल भी गिर गया। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। नगला सिगमन में राम सूरज जाटवपुराना मकान गिर गया। वहीं अवनीश कुमार, राजकुमार,रामवीर, ब्रजेश के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। मदनपुर ब्लाक के गांव नगला मुंकुद में बरगद का पेड़ गिरने से जहां प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। वहीं विजयपाल और मिथलेश के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
तरबूज और खरबूज की फसल को पहुंचा नुकसान
खैरगढ़। शुक्रवार रात आई आंधी के कारण कसबा खैरगढ़ निवासी भद्रपाल कुशवाहा के मकान पर पड़ा टिनशेड हवा में उड़ गया। वहीं हाथवंत प्रतापपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की तरबूज और खरबूज की फसल पानी में डूब गई। जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
आंधी पानी ने गुल की बिजली
नारखी। आंधी पानी से कसबा नारखी के साथ आसपास के गांवों में भी काफी नुकसान हुआ। मकानों पर पड़े छप्पर आदि हवा में उड़ गए। जलेसर मार्ग, गौंछ का बाग, कोटला फरिहा मार्ग के साथ अन्य स्थानों पर पेड़ों की डाली टूट गई। जिसके चलते गांवों में बिजली का संकट बना रहा।

जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
फिरोजाबाद। आंधी के कारण जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। पूरी रात क्षेत्र में सप्लाई बंद रही। वहीं, सुबह चार बजे सप्लाई को चालू किया तो फिर से बारिश शुरू हो गई। सुबह नौ बजे के बाद सप्लाई को सुचारू किया जा सका। इधर, जिला मुख्यालय पर ही ट्रांसफार्मर खराब होने से कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। एक्सईएस डीएस चौहान ने बताया कि आंधी के कारण मुख्यालय की सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed